राहुल की गिरफ्तार पर कांग्रेसियों में उबाल फूंका केंद्र का पुतला

देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर लगातार कांग्रेस के नेताओं को परेशान


करने का काम कर रही है। करन माहरा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा शान्तिपूर्ण प्रदर्शन  किया जा रहा था, परन्तु केन्द्र सरकार ने अपनी दमनकारी प्रवृति के चलते विद्वेषपूर्ण भावना से उन्हेें गिरफ्तार किया है। जोकि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परिपाटि नही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तानाशाह पूर्व रवैया केन्द्र सरकार कांग्रेस से बदले की भावना से कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगा। इस असवर पर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी उपस्तिथ थे। प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेसजन अपनी अध्यक्षा सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध मेें  शान्तिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कर अपना विरोध जता रहे हैं उसी क्रम में दिल्ली के अन्दर जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है।उत्तरखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी , सूर्यकान्त धस्माना,  पूर्व विधायक राजकुमार, आयेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द , राजीव महर्षि  , गरिमा महरा दसौनी, जयन्त रमोला, सुजाता पॉल, गौरव चौधरी आदि उपस्थित थे।


 

                                                                              

                                                                                  

Comments

Popular posts from this blog

नन्ही दुनिया ने अपना 74 वां स्थापना दिवस मनाया

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया