भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

देहरादून – उत्तराखंड पुलिस में आरक्षक के पद पर नियुक्त पवन शर्मा   ने 4 अगस्त 2021 को थाना नेहरू कॉलोनी सूचना दी की उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति आदित्य दीक्षित से हुई जो स्वयं को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताता था। और उसके द्वारा पवन को बताया गया कि उसे अमेजन कंपनी से 80 परसेंट सस्ते दामों पर कोई भी सामान मिल जाता है, 

जिस पर पवन शर्मा द्वारा स्वयं के लिए एक आईफोन 12 खरीदने की इच्छा जताई जिस पर अभियुक्त आदित्य दीक्षित के कहे अनुसार पवन द्वारा उसके खाते में ₹12800 व ₹5000 नगद आदित्य दीक्षित को दिए गए। जिसके पश्चात आदित्य दिक्षित ने अपना फोन बंद कर दिया व फरार हो गया। आदित्य दीक्षित की गिरफ्तारी के लिए थाना नेहरू कॉलोनी में टीम गठित की गई व टीमों के काफी प्रयास करने के पश्चात भी आदित्य दीक्षित का कोई पता नहीं चल पाया क्योंकि आदित्य दीक्षित द्वारा स्वयं का फोन बंद कर दिया गया था व अपने घर पर भी नहीं रहता था। 18 दिसंबर 21 को पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से अभियुक्त आदित्य दीक्षित को जनपद हाथरस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।अभियुक्त के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त काफी शातिर किस्म का है वह स्वयं को भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ठगता है व लोगों से पैसे की ठगी करता है।अपराधिक इतिहास अभियुक्त आदित्य दीक्षित के विरुद्ध थाना सिकंदरा राव जनपद हाथरस में ठगी, डकैती व फिरौती के दो अभियोग पंजीकृत हैं अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।





Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत