ओवरलोड बुलेरो खाई में गिरी 13 की मौत

 चकराता – एक बोलेरो ओवरलोड सेवन सीटर अपनी क्षमता से अत्यधिक दुगनी सवारी ले जा रही थी। बोलेरो आज की फिर हादसे का शिकार हो गई।  अक्सर पहाड़ों पर टैक्सी में सवारी दुगनी से ज्यादा सवारी ले जाती हैं। और ऐसे ही हादसों का शिकार होती हैं प्रशासन कुछ समय के लिए तो कार्रवाई करता है।


लेकिन फिर बाद में ढाक के तीन पात कोई चैकिंग वगैरह नहीं होती और हादसे ऐसे ही हो जाते।जैसे सुबह के समय करीब: 08:15 बजे थाना चकराता को आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता- त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।इस सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। बुलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा दो घायलो को रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन ग्राम बायला से विकासनगर के लिये प्रात: 08: 00 बजे निकला था। तथा गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। 


मृतक के नाम व पता :- मातबर सिंह पुत्र स्व भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष, रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र 30 वर्ष, कु0 तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 11 वर्ष,कु0 ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 18 वर्ष, कु0 काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र: 15 वर्ष, जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्र: 40 वर्ष, साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष, कु0अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 13 वर्ष,दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष, रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी: उपरोक्त उम्र: 50 वर्ष, नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी: उपरोक्त उम्र: 35 वर्ष,जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी: ग्रा0 मलेथा चकराता उम्र: 34 वर्ष, हरि राम पुत्र देवी राम निवासी: ग्रा0 खडका सिरमौर उम्र: 52 वर्ष,घायल :-ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्रा0 बायला चकराता उम्र: 06 वर्ष,गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी ग्रा0 पिथुवा चकराता उम्र: 29 वर्ष ।

Comments

Popular posts from this blog

नन्ही दुनिया ने अपना 74 वां स्थापना दिवस मनाया

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया