डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता हैं

देहरादून – डेंगू के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता चलाये जाने में जिला प्रशासन स्वास्थ्य एवं नगर निगम की बड़ी भूमिका पर जोर देते हुए महापौर गामा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम सबकी जिम्मेदारी एवं सबकी भागीदारी से हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा डेंगू निवारण में दिये गये सहयोग पर प्रसन्ता व्यक्त की।वैक्टर जनित रोग डेंगू के निवारण को लिए जिला प्रशासन द्वारा अपने निर्धारित यथा दिवस एवं समय पर कार्यक्रम के अन्तर्गत आज वाणी विहार रायपुर क्षेत्र में मेयर  सुनिल उनियाल गामा एवं जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयासों से  स्वच्छता और सेेनिटाईजेशन अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता अभियान में जनमानस को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के अलावा  समुदाय में जागरूकता को बढावा दिये जाने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता के इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर नाले-नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एवं निरन्तर फाॅगिंग किये जाने पर बल दिया। उन्होंने डेंगू से बचने के सन्दर्भ में बताया कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है जो रूके हुए स्वच्छ पानी में पनपता है इसलिए कूलर, पानी की टंकी, पशु पक्षियों के पानी के बरतन, गमले, कूड़ादान, टायर, डिस्पोजल गिलास, आदि पर जहां पानी रूकने की संभावना होती है तत्काल ऐसे स्थानों पर पैनी नजर बनाकर सफाई की जाय। उन्होंने बताया कि इस रोग के बरसाती मौसम में (जून से अक्टूबर) तक फैलने की सम्भावना होती है।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम, को डेंगू निवारण कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वाणी विहार में जैन प्लाट के आसपास रूकने वाले बरसाती पानी और सीवर की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम को दिये।जनपद में डेंगू जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज ऋषिकेश, सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर, हबर्टपुर आदि स्थानों पर भी व्यापक स्वच्छता और सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जनपद के दोनो नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश के साथ-साथ सभी नगर पालिका परिषद के सफाई व स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया गया और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अवरूद्ध पानी की निकासी व सफाई कार्य करवाने के साथ ही  लोगों को अवरूद्ध पानी की निकासी करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम तथा नगर पालिका के अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न क्वारेंटीन सेन्टरों में भी आज व्यापक पैमाने पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव  के लिए बडे़ पैमाने पर सेनिटाइजेशन किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डाॅ आर.के सिंह सहित स्वास्थ्य, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी साथ रहे।

                                                 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत