पदोन्नति पर आरक्षण की हटी रोक,पदोन्नति प्रक्रिया होगी शुरू

देहरादून– जनरल ओबीसी कर्मचारियों की  15 दिन तक चली हड़ताल आज  शासनादेश के बाद समाप्त हो गई है। जहां त्रिवेंद्र सरकार को आज 3 वर्ष पूरे हुए हैं। अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के बारे में त्रिवेंद्र रावत ने अपनी पत्रकार वार्ता में बताया था।
उसी के तुरंत बाद जनरल ओबीसी कर्मचारियों की मांग को सही मानते हुए उन्होंने इस पर निर्णय लिया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए समाप्त किया।वहीं अब पदोन्नति पर आरक्षण पर लगी रोक हटा ली गई हैं। अब पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को शासन के द्वारा पदोन्नति पर लगी रोक को हटा दिया गया है।
अब पदोन्नति को प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह  के द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार राज्याधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक उद्यमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं में पदोन्नति में स्थगन सम्बन्धी शासनादेश संख्या 297 व 11 सितम्बर 2019 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए शासनादेश संख्या 902 व 5 सितम्बर 2012 के अनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत