दून आ रहें हैं भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा

देहरादून– प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के15 नवम्बर को देहरादून आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।इस सम्बंध में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई जिसमें पदाधिकारी ,मेयर ,विधायक आदि शामिल हुए ।यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन ने बताया की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी प्रथम उत्तराखंड यात्रा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा इस दिन यहाँ विभिन्न बैठकों में भी भाग लेंगे।
   उन्होंने बताया की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के देहरादून आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के दौरे को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई जिसमें उनके कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार हुआ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन पर जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला , रिस्पना पुल और वहाँ से होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन व स्थान स्थान पर उनके स्वागत का कार्यक्रम बनाया गया । नड्डा यहाँ पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों व कोर ग़्रुप की बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे ।इस बारे में  पदाधिकारियों व जन  प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियाँ भी दी गईं। बैठक में विधायक  हरबंस कपूर , विनोद चमोली, खजान दास, सहदेव पुण्डीर , मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ,मेयर  सुनील उनियाल गामा, अनिता ममगाईं, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ज़िलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक शेखर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठों के ज़िला व महानगर संयोजक व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत