मां अनसूया देवी की देवरायात्रा ने केदारनाथ में ध्याणियों को दिया आशीर्वाद

गुप्तकाशी –संतानदायिनी मां अनसूया देवी की देवरायात्रा  का 8 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी को शुभारंभ हुआ था। यह देवरायात्रा 45 वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हुई है।सर्व प्रथम  माता अनसूया सिरोली गांव में प्रवास के बाद कल गौरीकुंड पहुंची तथा मां गौरामाई से मिली। तत्पश्चात  बाबा केदारनाथ धाम पहुंची, आज माता की डोली  केदारनाथ में दर्शन पूजा के पश्चात भक्तों को आशीर्वाद देते हुए  वापस फाटा  पहुंची, जहां माता की उत्सव डोली का  स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। माता ने भक्तों की कुशलक्षेम मालूम की।आज रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में हैं। कल डोली  गुप्तकाशी से ओंकारेश्वर मंदिर  उखीमठ होते हुए मंडल रात्रि विश्राम को पहुंचेगी।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि 13 अक्टूबर को माता की उत्सव डोली बद्रीनाथ भगवान के दर्शन के लिए पहुंचेगी। बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर  बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह द्वारा डोली की अगवानी एवं स्वागत किया जायेगा। मंदिर समिति द्वारा देवरा में शामिल  भक्तों की, आवास, भोजन-प्रसाद की ब्यवस्था की जायेगी।कल श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने केदारनाथ में माता अनुसूया की उत्सव डोली का भव्य  स्वागत किया।केदारनाथ पहुंच कर माता सर्वप्रथम  केदारनाथ मंदिर में दर्शन हेतु पहुंची। और बाद में  भैरवनाथ  के दर्शन किये।माता अनसूया ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। माता ने कल  केदारनाथ में प्रवास किया  इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, लेखाकार आर.सी.तिवारी,  धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान, स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक अरविंद शुक्ला,पारेश्वर त्रिवेदी,  मनोज शुक्ला,अभिषेक सेमवाल, सुदीप सिंह रावत आदि मौजूद थे।
  माता अनसूया के पुजारी विनोद सेमवाल, डा.प्रदीप सेमवाल, सचिन सेमवाल, अंकित सेमवाल, देवरा समिति अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, आचार्य बलिराम तिवारी, विनोद राणा, प्रदीप सिंह बिष्ट  एवं सेमवाल पुजारी सेवा समिति के अन्य पुजारी गण देवरायात्रा के साथ हैं।श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि माता अनुसूया के बदरी-केदार दर्शन- भ्रमण कार्यक्रम हेतु मंदिर समिति पूर्ण सहयोग कर रही है।श्री बद्रीनाथ धाम में मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में माता अनुसूया की देवरा यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा।आवास एवं भोजन व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जायेगी।माता अनुसूया देवी के  सेमवाल पुजारी सेवा समिति के अध्यक्ष बल्लभ  प्रसाद सेमवाल ने बताया कि  माता अनसूया देवी देवरा यात्रा  बदरी-केदार भ्रमण के  बाद  ध्याणियों के गांवों तथा क्षेत्र  के भ्रमण पर निकलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत