पौड़ी के सभी न्याय व ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात

पौड़ी-जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी न्याय व ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरान्त उनमें प्रशासक तैनात कर दिये हैं। ये सभी प्रशासक नई ग्राम पंयायतों के गठन व अधिकतम छह महीने की अवधि तक ही प्राधिकृत रहेंगे। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही जनपद में प्रशासक तैनात किये गये हैं। उन्होंने बताया संबंधित ब्लाक के अधिकारियों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत खिर्सू ब्लाक की न्याय पंचायत पोखरी के तहत 24 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ विनोद उनियाल, न्याय पंचायत चमराड़ा की 17 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ विनोद कुमार तथा न्याय पंचायत  देवलगढ़ की  10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ दिनेश चंद्र पंत को नामित किया गया है। यमकेश्वर ब्लाक की न्याय पंचायत मागथा की 8 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ रमेश सिंह नेगी, न्याय पंचायत गैंड की 11 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक कृषि अधिकारी निष्ठा, न्याय पंचायत बनचुरी की 10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ रणवीर सिंह कठैत, न्याय पंचायत नीलकंठ की  15 ग्राम पंचायतों के लिए अपर सहायक अभियंता संजीव कुमार वर्मा, न्याय पंचायत नौगांवमल्ला की 7 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार,
न्याय पंचायत किमसार की 12 ग्राम पंचायतों के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन रावत, न्याय पंचायत बडयूण की 8 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक कृषि अधिकारी मयंक सैनी,  न्याय पंचायत बडोलीबड़ी की 15 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ महावीर सिंह को तैनात किया गया है। पौड़ी ब्लाक की न्याय पंचायत बाड़ा की 9 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ शशि रावत, न्याय पंचायत ल्वाली की 17 ग्राम पंचायतों के लिए अपर सांख्यिकीय अधिकारी अरविंद कुमार सैनी, न्याय पंचायत कंडारा की  9 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ गीता कुमार रवि, न्याय पंचायत बिचलीढांडरी की 9 ग्राम पंचायतों तथा न्याय पंचायत चरधार की 10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ राजेंद्र कुमार शाह, न्याय पंचायत भीमली तल्ली की 9 ग्राम पंचायतों के लिए एई विजय कुमार को तैनात किया गया है। दुगड्डा ब्लाक की न्याय पंचायत उर्तिच्छा की  12 ग्राम पंचायतों के लिए युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट, न्याय पंचायत फरसूला की 8 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ देवकी नंदन बडोला, न्याय पंचायत  उमथगांव की 19 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, न्याय पंचायत हर्ष की 4 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ ज्योतिष चंद्र चंदोला, न्याय पंचायत पठुड़अकरा की 8  ग्राम पंचायतों के लिए एई राकेश कुमार, न्याय पंचायत सिमलना की  7 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ उद्यान प्रमोद कुकरेती, न्याय पंचायत दूणीमांडई की  9 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ समाज कल्याण राजकुमार को नामित किया गया है। थलीसैंण ब्लाक की न्याय पंचायत चौंरा की 12 ग्राम पंचायतों के लिए युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, न्याय पंचायत कैंयूर की 11 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ वीपी जुयाल, न्याय पंचायत पित्रसैंण की 14 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक कृषि अधिकारी अन्जू राणा, न्याय पंचायत पैठाणी की 12 ग्राम पंचायतों तथा न्याय पंचायत स्योली मल्ली की छह ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ बीके भारती, न्याय पंचायत बगेली की 13 ग्राम पंचायतों के लिए एई शानू कुमार, न्याय पंचायत बूंगीधार की 24 ग्राम पंचायतों के लिए एई राजेश कंबोज को नामित किया गया है। पोखड़ा ब्लाक की न्याय पंचायत गडरी की 9 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ शिवप्रसाद थपलियाल, न्याय पंचायत देवराड़ी देवी की 10 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममतादेवी,  न्याय पंचायत सेड़ियाखाल की 10 ग्राम पंचायत के लिए सेडियाखाल, न्याय पंचायत गवाणी की 10 ग्राम पंचायतों के लिए किरन कुमार भट्ट, न्याय पंचायत मजगांव की 8 ग्राम पंचायत के लिए एई सुखदेव चौहान, न्याय पंचायत गडोली की 11 ग्राम पंचायत के लिए एडीओ कृष्णचंद्र बहुगुणा को नामित किया गया है। कोट ब्लाक की न्याय पंचायत कोट की 9 तथा न्याय पंचायत पोखरी की 10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ राकेश चंद्र बड़थ्वाल, न्याय पंचायत जामरी की 11 ग्राम पंचायतों के लिए एई अनिल कुमार, न्याय पंचायत तैड़ी की  10 ग्राम पंचायतों के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नरेश रावत, न्याय पंचायत कुंडी की 8 ग्राम पंचायतों के लिए बीईओ सावेद आलम, न्याय पंचायत बालमणा की  11 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ स्वराज सिंह, न्याय पंचायत दैल की 10 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ अमर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत