राष्ट्रपिता गाँधी को दी गई भावपूर्ण श्रद्दांजलि

 देहरादून — गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का धरना आज 136वाँ दिवस में प्रवेश कर गया,पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित  गाँधी पार्क जाकर गाँधी प्रतिमा में पुष्पाँजलि अर्पित कर संगठन द्वारा भावपूर्ण श्रद्दांजलि दी और दीप दान आयोजित किया, इस अवसर पर अभियान ने बताया कि राष्ट्रीय आजादी आंदोलन के महायोद्दा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी को गैरसैंण राजधानी निर्माण के अभियानकर्मियों ने उनकी जयंति पर दीप दान कर अपनी भावभीनी श्रद्दांजलि अर्पित की थी, आजादी आंदोलन के वक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ही ने जापान से रेडियो पर आजादी के राष्ट्र नायक महात्मा गाँधी से साक्षात्कार करते हुए उन्हें राष्ट्रपिता संबोधित किया था, आगे चलकर नेताजी द्वारा उद्बोधित शब्द 
राष्ट्रपिता गाँधी के संबोधन का सूत्रवाक्य बन गया आजादी हासिल हुई ही थी कि यह दोनों महानायक अलग-अलग दुर्घटनाओं में हमसे बिछुड़ गए राष्ट्र को दिशाबद्द और सिद्दांत पर बनाए रखने वालों की यह कमी आज तक हम सबको खल रही है आज बड़ी संख्या में सभी गैरसैंण अभियानकर्मी, गढ़ सेना वीर, बेरोजगार संघ एवम् युवा आह्वान के विचारवान युवा और राज्य आंदोलनकारियों ने यहाँ पहुँचकर राष्ट्रपिता को पुष्पाँजलि अर्पित की है व दीप दान किया है गाँधी प्रतिमा पर जाकर श्रद्दांजलि देने वालों में कु0 सुमन नेगी, कु0 पूजा कपूर, कु0 मिहिका नेगी, कु0 चेष्ठा अरोडा, कु0 खुशी असवाल,  शकुंतला खंतवाल, सुमन डोभाल काला, विजय सिंह रावत, लुशून टोडरिया, सोहन सिंह रावत, संजय गुसांई, कमल काँत, सचिन थपलियाल, किरण किशोर,
आचिन बहुगुणा, गैरसैंण अभियान के मुख्य संयोजक  लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, प्रमुख रणनीतिकार मनोज ध्यानी आदि उपस्थित रहे, अभियान द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व गैरसैंण अभियानकर्मियों ने प्रात: काल में 11:00 बजे से 11:02 बजे तक दो मिनट के राजकीय मौन श्रद्दांजली कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप व निर्देशानुसार ही पूर्ण करना भी सुनिश्चित किया गया,गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के 136वाँ दिवस के धरना में भागीदारी करने वालों में  शकुंतला खंतवाल, विजय सिंह रावत, पूरन सिंह राणा, राकेश चन्द्र सती, कृष्ण काँत कुनियाल, मनोज कुमार बडोला, सूरज सिंह नेगी,  सुमन डोभाल काला, चन्द्र भानू भट्ट, संजय किमोठी, पुष्कर नेगी, जीतमणी पैन्यूली, पी.एस.रांगड़, पवन मलेठा, डॉ राकेश सक्सेना, गैरसैंण अभियान के मुख्य संयोजक  लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, प्रमुख रणनीतिकार मनोज ध्यानी, लुशून टोडरिया, सोहन सिंह रावत, संजय गुसांई, कमल काँत, सचिन थपलियाल, किरण किशोर, आचिन बहुगुणा, रविन्द्र प्रधान, सौरभ रावल आदि रहे|

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत