महापौर सुनील उनियाल गामा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नगर निगम, देहरादून में नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा के शपथग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मेयर व पार्षदगणों को बधाई दी। 
आयुक्त गढ़वाल शैलेश बगोली ने नव निर्वाचित  महापौर सुनील उनियाल गामा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी वार्डो के पार्षदगणों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। देहरादून नगर निगम के महापौर व पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक,
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर,  पूर्व मेयर विनोद चमोली, गणेश जोशी, उमेश शर्मा ‘काऊ’,  खजान दास, सहदेव सिंह पुण्डीर, एंग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत