भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड

देहरदून-भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन पर किये गये हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस कार्यालय में किये गये हमले से समबन्धित शिकायती पत्र सौंपा । अपर पुलिस महानिदेशक को सौंपे पत्र में  प्रीतम सिंह ने कहा कि आज अपराह्र  भाजपा विधायक विनोद चमोली एवं महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी-डण्डों से लैस होकर कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोलकर तोड़फोड
की तथा कांग्रेस पार्टी की सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई एवं धक्का -मुक्की के साथ ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि सीओ सिटी चन्द्र मोहन सिंह ने भी इन असामाजिक तत्वों का साथ दिया  तथा उन्हें हमले के लिए उकसाया। जब उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने के लिए कहा गया तो सीओ सिटी द्वारा उल्टे उन्हे देख लेने की घमकी दी। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में सीओ सिटी चन्द्र मोहन सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया
प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के विधायक व महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंजाम दी गई इस घटना से उनके व कांग्रेस पार्टी के मान सम्मान को भारी ठेस पहुंची हैं। उन्होंने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग के साथ ही सीओ सिटी चन्द्र मोहन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत