छात्र-छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

देहरादून - महार के विद्यार्थियों के लिए अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन ने आयोजित किया आत्मरक्षा शिविर में  को अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन ने छात्र छात्राओं के लिए एक दिवसीय ‘आत्मरक्षा शिविर‘ का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए महार के निदेशक  ने बताया कि संगठन के कुशल प्रशिक्षिकों ने विद्यार्थियों खासतौर पर बालिकाओं को असमाजिक तत्वों से सुरक्षा के तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों एवं समाजिक बदलाव के दौर में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के लिए शारीरिक रूप से तैयार करना बहुत आवश्यक है। संगठन के राष्ट्रीय प्रशिक्षक  फरीद अली ने छात्र छात्राओं को आपतकालीन स्थितियों में उपयोगी कई पैतरों का प्रशिक्षिण दिया।

उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सामन्य वस्तुओं जैसेे दुपट्टा आदि से सुरक्षा के तरीके सिखाए। फरीद ने विद्यार्थियों को शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक व्यायामों के साथ ही लाठी, नॉन चाकू एवं सुरक्षा मुद्राओं की जानकारी प्रदान की। शिविर के दुसरे सत्र में संगठन के उपाध्यक्ष ऋषि आर ढाकुल ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई उपकरणों के प्रयोग का सजीव प्रदर्शन किय। शिविर के दौरान संगठन के राष्ट्रीय सदस्य प्रशांत डोबरियाल, मनोज थपलियाल, शाखा अध्यक्ष रंजीत एस वालिया, महार के प्रधानाचार्य सूरज कुमार, उप प्रधानाचार्य  सीमा कपूर,  महताब अली,  संदीप पांथरी,  सतीश थापा,  दीप चंद,  केके शर्मा, रमेश भण्डारी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत