रजनी बनी गजनी

देहरादून– नगर निगम से लेकर  टिहरी लोकसभा  चुनाव लड़ चुकी रजनी रावत  विभिन्न  पार्टियों में रहकर  देहरादून में  चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही है  इसी कड़ी में अब उन्होंने  आम आदमी पार्टी की झाड़ू को थाम लिया है। और मेयर पद की उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन जुलूस में वह अपने अंग रक्षकों के साथ लगभग 2 करोड रुपए कीमत की जगुआर गाड़ी से नगर निगम मैं अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची। वहीं लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी जगुआर गाड़ी,लोगों को कहते हुए सुना कि पार्टी अब आम से खास हुई आम आदमी पार्टी।दून मेयर पद पर पार्टी की घोषणा के बाद पार्टी उम्मीदवार रजनी रावत ने अपना नामांकन पत्र  दाखिल किया। आम आदमी पार्टी  के 27 पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन पत्र  दाखिल किया।
पर्चा भरने के बाद बहन रजनी रावत ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा सहित सभी शीर्ष नेतृत्व को उन पर भरोसा कर इस ज़िम्मेदारी को निभाने व प्रत्याशी के तौर पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया। प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि इस नगर निगम चुनाव में उनके सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है क्योंकि जनता बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी जनता के साथ जुड़कर चुनाव लड़ेगीलड़ेगी; नामांकन रैली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश काला, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम बाबू पांडेय, मध्य दून जिला  अध्यक्ष विशाल चौधरी, नगर निगम अध्यक्ष अशोक सेमवाल, राजेश बहुगुणा, अभिषेक बहुगुणा, मयंक नैथानी, सुदेश चौरसिया,  गब्बर सिंह बंगारी, अशोक मित्तल, जय भगवान, सरिता गिरी, राजेन्द्र, विपिन खन्ना सहित हज़ारो पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत