बस गहरी खाई में गिरी 48 लोगो की मौत

पौड़ी-नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना। कई यात्रियों के मरने की सूचना। भौन से रामनगर जा रही थी बस। ग्वीन पुल के पास हुआ हादसा। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर रवाना। आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 45 लोगो के मरने की सूचना। 28 सीटर थी बस । बस ओवरलोड थी
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये की राशि अभिलम्भ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। घायलों को नजदीकी अस्पतालों रामनगर, हल्द्वानी में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। केन्द्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा ने फोन के माध्यम से इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन,
पुलिस व एसडीआरएफ को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि घायलों के हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाय। प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र, दुर्घटना स्थल के लिये रवाना हो चुके है। वही राज्यपाल डाॅ कृष्ण कांत पाल ने रविवार को पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं। चार गंभीर रूप से घायल।पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी। बमनीसेण से धुमाकोट आ रही थी बस।

Comments

Popular posts from this blog

नन्ही दुनिया ने अपना 74 वां स्थापना दिवस मनाया

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया