जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे-कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने गोविन्दगढ़ स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि दिसम्बर माह की 25 तारीख को मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार होली, दीपावली, व ईद की भांति खुशियों भरा त्योहार है। प्रीतम सिंह ने कहा कि क्रसमस त्यौहार के दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे
और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। यह त्यौहार विश्वभर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है तथा उनके बताये मार्गों व उच्च आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। ईसा मसीह संसार के दीन दुखियों का दुःख दूर करने तथा ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को दूसरों के समक्ष प्रकट करने हेतु अवतरित माना जाता है। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से संसार में व्याप्त अंध विश्वास, अज्ञानता को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने सादा जीवन व्यतीत करते हुए जो उच्च आदर्श इस संसाद के सम्ममुख रखे हैं वे आज भी अनुकरणीय हैं तथा चिर काल तक अनुकरणीय रहेंगे। क्रिसमस का त्यौहार सभी हृदयों को पवित्रता के भाव से ओत-प्रोत करता है और हमें प्रेरित करता है कि अनेक कठिनाईयों का सामना करने परभी हमें सन्मार्ग का त्याग नहीं करना चाहिए तथा दूसरों को भी पवित्रता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यथा संभव सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत