बाजारों में भी बने शौचालय–धाद

देहरादून– उत्तराखंड में  होने वाले नगर निगम और नगर निकाय चुनाव से पहले महिला सुरक्षा की विभिन्न मांगों को लेकर और नगर निकाय चुनाव के अपने घोषणा पत्र में  सभी दल इसे भी एक एजेंडे के तेहत शामिल करे इसी मांग को लेकर धाद महिला सभा ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला सभा की संयोजिका डॉ मधु थपलियाल ने कहा की महिला हिंसा और महिला सुरक्षा का मुद्दा हमेशा समाज के सामने एक बड़ा सवाल रहा है इसलिए इसे कई स्तरों पर हल किये जाने की जरूरत है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि व्यावसायिक संस्थाओं में काम करने वाली लड़कियों को  किस प्रकार से  शौच जाने के लिए  कई कई घंटों तक  इंतजार करना पड़ता है  क्योंकि  इन जगहों पर शौचालय नहीं होते है, जिसके कारण यह शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं  और अगर प्रेशर को ज्यादा देर तक रोके रखोगे तो इससे बीमारी  होने का भी खतरा बना रहता है ,केंद्र और प्रदेश सरकार के पश्चात जो तीसरी सरकार है वो नगर निकाय और पंचायतें है.
गत कुछ वर्षों शहरीकरण के चलते चुनौतियाँ  बड़ी हुई है निरंतर बढ़ती हुई क्षेत्र और आबादी के चलते महिला सुरक्षा का मुद्दा और प्रासंगिक हो गया है महिला सभा इस सम्बन्ध में शासन के साथ आम समाज को भी जागरूक करने की पहल करेगा. जिसके अंतर्गत सभी राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों से निकाय चुनाव के अजेंडे मैं महिला हिंसा और सुरक्षा को शामिल करने की अपील की जायेगी और कहांकि आन्ध्र प्रदेश और महारष्ट्र की तर्ज पर जहाँ २०१६ में नगर निकाय के संचालित स्कूलों में  आत्मरक्षा को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया  है उत्त्ताराखंड के सभी नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी  मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा को शामिल किया जाय. जिसके लिए महिला प्रशिक्षकों का प्रावधान किय जाय साथ ही कक्षा 6 से gender sensitisation को पाठ्यक्रम में शामिल करते हुए समूह स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाय जिसमे विभिन्न विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाये, सभी नगर निकाय में महिला हिंसा और सुरक्षा के सवालों पर मासिक सभाएं की जाय जिसमे आम समाज को जागरूक किया जाय. सभी वार्डों में हर 2 किलोमीटर पर महिला शौचालय की अनिवार्य व्यवस्था की जाय. नगर निगम के अधिकार क्षेत्र मैं आने वाले सभी बाजारों व्यावसायिक भवनों में शौचालय अनिवार्य  रूप से संचालित हो. नगर निकाय स्तर पर भी महिला हेल्पलाइन का प्रावधान किया जाय जिसका सञ्चालन स्थानीय पुलिस के सहयोग से किया जाये,नगर निकाय के सभी होर्डिंग मैं एक सीमित स्थान पर अनिवार्य रूप से महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा के बाबत जानकारी दी जाय जिससे इस विषय पर आम समाज में जागरूकता पैदा की जा सके. पुलिस के सहयोग से सिटी पेट्रोलिंग की तर्ज पर महिला सुरक्षा दस्ते का गठन हो जो नियमित रूप से सभी चौराहों सार्वजनिक स्थलों स्कूल कोलेज की निगरानी करे
प्रेस वार्ता में कल्पना बहुगुणा  रीता भंडारी स्नेहलता नौटियाल सुनीता चौहान नीलम प्रभा वर्मा शोभा रतूड़ी डॉ अर्चना डिमरी बीना कंडारी मंजू काला डी सी नौटियाल तन्मय ममगाईं नवीन नौटियाल बीरेश विकास बहुगुना प्रमोद पांडे विनोद उपस्थित थे

Comments

  1. हमारे एजेंडे में यह सब रहेगा और हम इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे में हमेशा धड़ के साथ हु राहउँगस औरउनके सुझाव का स्वागत करुंगस

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

किधर गिरी आल्टो k10 खाई में हुई मां-बेटी की मौत

पूजा करने को जा रहे लोगों से भरी बोलेरो खाई में गिरी दस की मौत

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत