Posts

विजय दशमी को बदरी धाम एवं केदार धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होगी

Image
रूद्रप्रयाग–इस यात्रा वर्ष में 8 अक्टूबर विजय दशमी के अवसर पर आयोजित समारोहों  में श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम, श्री गंगोत्री, श्री यमनोत्री, द्वितीय केदार मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि समय एवं देवडोलियों के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने का कार्यक्रम तय होगा। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि  की घोषणा आचार्यों की उपस्थिति में विधि-विधान से पंचांग गणना के अनुसार  8 अक्टूबर, मंगलवार विजय दशमी के अवसर पर की जायेगी। इसी दिन श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी की डोलियों के पांडुकेश्वर जाने एवं आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी के नृसिंह मंदिर जोशीमठ आने की तिथि  एवं कार्यक्रम घोषित होगा, साथ ही  श्री बद्रीनाथ धाम हेतु वर्ष 2020 की भंडार व्यवस्था हेतु पगड़ी भेंट का भी कार्यक्रम होगा। इसी तरह श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित समारोह में श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि की औपचारि...

पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थलों को रवाना हुई

Image
रूद्रपुर -त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य  निर्वाचन-2019 के प्रथम चरण 05 अक्टूबर को रूद्रपुर व गदरपुर विकास खण्ड में होने वाले मतदान के लिए  रूद्रपुर ब्लाक की 143 पोलिंग पार्टिया ए0एन0झा इन्टर कालेज से व गदरपुर ब्लाक की 171 पोलिंग पार्टिया रा0इ0का0 गदरपुर से अपने मतदान स्थलों को रवाना हुई । मतदान कार्मिको को सम्बोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशो का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराये।  उन्होने कहा इस कार्य हेतु जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आप के साथ है। उन्होने कहा सभी मतदान पार्टिया अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर ही रात्रि विश्राम करे तथा बाहरी व्यक्तियों का किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करे। उन्होने कहा महिला मतदान कार्मिको को मतदान केन्द्र पर रात्रि विश्राम से सशर्त छूट दी जा रही है। उन्होने कहा महिला कार्मिक मतदान दिवस पर प्रातः 06 बजे मतदान केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। उन्होने सभी सेक्टर  व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि वे आज सांयकाल से मत...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते मुख्यमंत्री

Image
देहरादून– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, जीओसी  सब एरिया मे.ज. भास्कर कालीता, जिलाधिकारी देहरादून सी. रविशंकर एवं एस.एस.पी अरूण मोहन जोशी ने स्वागत किया।

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, ईश्वरन के घर लुट में चौथा लुटेरा गिरफ्तार

Image
देहरादून—अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के आर पी ईश्वरन के घर हुई लुट में चौथे लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर हैदर अली पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी महदूदगांव नूरपुर, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश में हैं। तथा वहां से भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हैदर को नूरपुर बिजनौर हाईवे पर खासपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। मौके पर अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटी गयी नकदी, ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त हैदर द्वारा बताया गया कि पहले मैं दिल्ली में बेकरी का कार्य करता था । वर्ष 2015 में उसके परिचित तिलकराज के माध्यम से मेरी पहचान विरेन्द्र सिंह उर्फ ठाकुर साहब उर्फ डीआईजी से हुई थी। उसके पश्चात् ठाकुर साहब का अक्सर मेरे यहां आना जाना लगा रहता था। वह मुझे अपने दत्तक पुत्र की तरह मानता था तथा मैं उसके साथ उसके घर पर ही रहता था। पूर्व में भी मेरे द्वारा ठाकुर साहब के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। देहरादून में हुई लूट की घटना की योजना भी विरेन्द्र सिंह उर्फ ठाकुर साहब द्वारा बनायी गयी थी।एक माला नीले व ...

किसी पार्टी,प्रत्याशी या व्यक्ति विशेष का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगें

Image
पौड़ी– पहली बार महिलाओं की तैनाती पोलिंग पार्टिंयों में की गई है।यह कहना हैं जिला मजिस्टेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 के तहत मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले पर्दानशी बूथों पर ही महिलाओं की तैनाती की जाती थी। उन्होंने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संपादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सौंपे गये दायित्वों को निर्भीक होकर निष्पक्ष एवं सक्रियता के साथ मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना सुनिश्चित करेंगें। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्मिकों को प्लास्टिक बैन की शपथ दिलाई। उन्होंने कपड़े के थैलों का उपयोग करने तथा कूड़ा का प्रबन्धकीय तरीके से निस्तारण करने को कहा। आज पांचवे दिन के प्रशिक्षण कार्यशाला में 149 पोलिंग पार्टियों ने प्रतिभाग किया।  जिलाधिकारी  ने कहा कि प्रशिक्षण में बतायी गई सभी बातों का अनुसरण करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित ...

करनपुर गोली काण्ड एवं जोगीवाला गोली काण्ड के शहीदों को श्रद्धांजली दी

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीद दीपक वालिया की पुण्यतिथि पर उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि  दीपक वालिया उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत रहे और इसके लिए उन्होंने अपना बलिदान भी दिया। यह हम सभी का कर्तव्य है कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य आन्दोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड राज्य बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ें।                                                           तो वहीं  उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच द्वारा  करनपुर गोली काण्ड के शहीद राजेश रावत एवं  जोगीवाला गोली काण्ड के शहीद राजेश वालिया को की 25-वीं बरसी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।शहीद राजेश रावत की माता  आनन्दी रावत व बड़े भाई एवं भाभी एवं घर के परिजनों द्वारा प्...

बद्रीनाथ में स्वच्छता अभियान चलाते हुए जवान प्लास्टिक इकट्ठा करते

Image
देहरादून– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने के सपने को  साकार करते हुए देश के हर कोने में सफाई अभियान चल रहा हैं। इसी क्रम में एसडीआरएफ के जवानों ने बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्लास्टिक इकट्ठा किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर  सेनानायक  तृप्ति भट्ट द्वारा वाहिनी मुख्यालय, देहरादून में माल्यार्पण किया गया एवं सेनानायक के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय, देहरादून व राज्य में विभिन्न स्थानों में व्यस्थापित समस्त एस डी आर एफ टीमों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।