Posts

Showing posts from July 26, 2022

राहुल की गिरफ्तार पर कांग्रेसियों में उबाल फूंका केंद्र का पुतला

Image
देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर लगातार कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है। करन माहरा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा शान्तिपूर्ण प्रदर्शन  किया जा रहा था, परन्तु केन्द्र सरकार ने अपनी दमनकारी प्रवृति के चलते विद्वेषपूर्ण भावना से उन्हेें गिरफ्तार किया है। जोकि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परिपाटि नही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तानाशाह पूर्व रवैया केन्द्र सरकार कांग्रेस से बदले की भावना से कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगा। इस असवर पर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी उपस्तिथ थे। प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेसजन अपनी अध्यक्षा सोन

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
देहरादून  –कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल लङाई में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने  पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल में भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद. 1999 से लेकर आज तक उसी वेग से गूंज रहा है भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता ने दुश्मन को एक बार फिर ये बतला दिया था कि उसके रहते हुए, तिरंगे की आन-बान और शान में रत्ती भर की भी कमी नहीं आ सकती।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल की यह विजय गाथा भी उत्तराखंड के वीरों के बिना अ