Posts

Showing posts with the label Bus driver dies on road

सड़क पर पलटी बस चालक की मौत

Image
देहरादून –देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस  आशारोड़ी से आगे मोहड़ की ओर बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी सूचना थाना क्लेमेनटाउन को दी गई पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर जाकर देखा तो मौके पर बस के ड्राइवर के घायल होने कि  जानकारी मिली, जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा महंत इंद्रेश अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया था, जहाँ  उपचार के दौराने बस चालक गौरव कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांधीग्राम थाना पटेल नगर, उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो गई। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बस नंबर UK07PA1567,  जो देहरादून से दिल्ली जा रही थी मोहड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, बस में 18-20 सवारिया मौजूद थी, घटना में बस सवार किसी अन्य व्यक्ति को चोटें नहीं आयी है।  पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।  शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।