Posts

Showing posts with the label Technology

इंडियन ड्रोन फेस्टिवल 2019 का आयोजन

Image
देहरादून- इंडियन ड्रोन फेस्टिवल 2019 का आयोजित किया जा रहा है। ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर उत्तराखंड द्वारा  इसका आयोजन किया। आईटीडीए देहरादून में आयोजित ड्रोनाथॉन इंडियन ड्रोन फेस्टिवल 2019 का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  किया। प्रदेश में ड्रोन तकनीक के विकास व युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष प्रयासों से ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर उत्तराखंड  की स्थापना की गई थी। ड्रोन फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य स्वचालित एरियर सिस्टम के डिजाइन व उपयोग से संबंधित इनोवेटिव हल का प्रदर्शन करना है। इससे ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को विचार साझा करने का भी अवसर मिलेगा।

देहरादून में देश के पहले ड्रोन एप्लीकेशन प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि वर्तमान में ड्रोन का बहुआयामी उपयोग हो रहा है। सुरक्षा, सर्वे, आपदा के समय इस्तेमाल, स्वास्थ्य, क्राउड कंट्रोल, रेलवे लाईनों, नदियों की देख-रेख के आदि महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक तकनीक जीवन को आसान बनाने में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सूचना प्रौद्योगिकी भवन, आईटी पार्क, देहरादून में इण्डिया ड्रोन फेस्टिवल-2019 का शुभारम्भ करते समय कहा। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहाँ ड्रोन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस ड्रोन फेस्टिवल में 21 राज्यों से लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत  ने कहा कि देहरादून में देश के पहले ड्रोन एप्लीकेशन प्रशिक्षण केन्द्र एवं अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की गई। इसके लिए उन्होंने एनटीआरओ के पूर्व अध्यक्ष आलोक जोशी के प्रयासों की भी सराहना की। देहरादून में उत्तराखण्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग एवं सप्लाई एसोसिएशन का गठन भी हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी...