Posts

संवाद डेस्क पर संपर्क कर अपने मरीज का हालचाल जाने

Image
ऋषिकेश– अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स  ने अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव व कोविड आशंकित मरीजों व उनके तीमारदारों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए संचालित संवाद हेल्प डेस्क का लोगों को लाभ मिलने लगा है। भर्ती मरीजों के रिश्तेदार, शुभचिंतक संवाद हेल्प डेस्क के जारी टेलीफोन नंबरों पर दूरभाष व वाट्सएप संदेश भेजकर अपने सुधीजनों की कुशलक्षेम जान रहे हैं।एम्स ऋषिकेश में संवाद हेल्प डेस्क की शुरुआत 10 सितंबर से की गई थी। जिसका उद्देश्य एम्स अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव व कोविड आशंकित मरीजों तथा उनके अटेंडेंट, परिजनों के बीच संवाद स्थापित करना था,जिससे मरीज के स्वास्थ्य की संपूर्ण जानकारी उनके करीबी लोगों तक पहुंच सके।    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के तहत अस्पताल में भर्ती कोविड पेशेंट्स से उनके तीमारदारों, अटेंडेंट्स व अन्य परिजनों को मिलने की अनुमति नहीं है। लिहाजा अस्पताल में भर्ती अपने मरीज के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए मरीज के रिश्तेदारों, करीबी लोगों को कई तरह की व्यवहारिक दिक्कतें पेश आ रही थी। लिहाजा ...

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची उमा भारती

Image
बदरीनाथ– पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि कल पूर्व केंद्रीय मंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। इसके बाद वह सड़क मार्ग से आज दिन में 11.30 बजे श्री बदरीनाथ धाम पहुंची।मंदिर परिसर में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी की उपस्थिति में  उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह , प्रभारी,प्रभारी अधिकारी  विपिन तिवारी, धर्माधिकारी  भुवनचंद्र उनियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल,नारायण नंबूदरी  ने उनका स्वागत किया।

कृषि बिल और बेरोजगारी पर आप कार्यकर्ताओं ने तीन तरफ से विधानसभा का घेराव किया

Image
देहरादून–  उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र के दौरान आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तीन अलग अलग गेट से विधानसभा कूच कर विधानसभा घेराव करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इनको बैरियर पर ही रोक दिया जिस कारण इनके बीच जमकर नौंक झौंक भी हुई। और इस दौरान आप अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कृषि विधेयक और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नई रणनीति के तहत, प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में, अलग अलग तीन रास्तों जहां पर बैरियर लगा था। वहां से अंदर जाने की कोशिश की इस दौरान पुलिस से उनकी नोक झोंक हुई। पहला मोर्चा  डिफेंस कॉलोनी गेट से आप के अध्यक्ष एस एस कलेर,हेमा भंडारी,हिमांशु पुंडीर मोर्चा संभाले थे जिनकी पुलिस से काफी देर तक नौंक झौंक  होने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया और सुद्धोवाला जेल लेे गए जहां उन पर मुकदमा दर्ज कर रिहा कर दिया।इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शन कर रहेर्यकर्ताओं को पीछे धकेल जिसमें आप महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई और प्रदेश अध्यक्ष के गले पर डंडा लगा।प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने पिक्सदून से मुखातिब ...

किसान विरोधी बीजेपी सरकार -प्रीतम

Image
देहरादून–मोदी सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी काले कानून को वापिस लेने की मांग का समर्थन करते हुए आज ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय सचिव व विधायक मंगलौर काज़ी निज़ामुद्दीन, विधायक जसपुर  आदेश सिंह चौहान व विधायक केदारनाथ मनोज रावत को पुलिस प्रशासन द्वारा  दूरदर्शन के सामने बने बैरियर पर पुलिस ने बिना किसी कारण के ही रोक लिया और एक घंटा 5 मिनट तक रोके रखा उसके बाद चारों विधायक वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए और मांग की कि हमें किस कारण से विधानसभा में जाने से रोका जा रहा है क्या विधायक मर्सिडीज गाड़ी से ही विधानसभा में जा सकता हैं। मैं किसान हूं इसलिए ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहा हूं इस बात का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उन्हें विधानसभा जाने के लिए रास्ता खुला तब जाकर चारों विधायक ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा के लिए निकले और विधानसभा में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह सहित सभी विधायक सरकार के तानाशाही आचरण तथा मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गय...

उक्रांद दो अक्टूबर को राज्य शहीदों को गैरसैंण में देगा श्रद्धांजलि

Image
देहरादून–  उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने  कहां की गैरसैंण उत्तराखंड राज्य आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा है। 42 शहादतें राज्य के साथ गैरसैंण को राज्य की राजधानी लिये भी हुई। उन 42 शहादतों को नमन व श्रद्धांजलि 2 अक्टूबर को उक्रांद गैरसैंण में देगा। जिसमें समस्त जनपदों से दल के वरिष्ठ व कार्यकर्ता गैरसैंण पहुँचेंगे। गैरसैंण कार्यक्रम के पश्चात दल के सभी वरिष्ठ नेता राज्य भ्रमण कार्यक्रम में जायेंगे। पिक्सदून को जानकारी  देते हुये दिवाकर भट्ट ने कहा कि वर्तमान मेंं हम  संगठन को और मजबूती के लिये भंग केंद्रीय कार्यकारिणी को पुनः बहाल की जाती है। जिसमें सभी पदाधिकारी अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुई सक्रिययता को बढ़ाएंगे। वर्तमान में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त  किया है।प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह पँवार,  पुष्पेश त्रिपाठी, ए पी जुयाल,लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,बहादुर सिंह रावत,सुनील ध्यानी,रेखा मिंया,राजेश्वरी रावत,महेंद्र रवार,दीपक गौनियाल,प्रताप कुँवर,उत्तम रावत,अशोक नेगी,किरण रावत...

विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू

Image
देहरादून –   उत्तराखण्ड का विधानसभा सत्र 23 सितम्बर  को होना निश्चित हुआ है। इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाना आवश्यक है।  विधानसभा सत्र के दौरान जनपद में विभिन्न संगठनों तथा समुदायों द्वारा प्रदर्शन, धरना, अनशन एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों के कारण शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की सम्भावना के चलते जनपद में विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था कायम रखने को दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 तत्काल प्रभाव से  लागू करने के आदेश पारित किये गये है। इन क्षेत्रान्तर्गत कोई भी व्यक्ति अग्नेयास्त्र, लाठी, हाकी स्टिक, तलवार अथवा तेजधार वाला अस्त्र-शस्त्र एव बम पटाका इत्यादि बारूद वाले अस्त्र, जिसका प्रयोग हिंसा के लिए किया जाता है को साथ लेकर नही चलेगा साथ इस परिधि में ईंट, रोड़ा पत्थर आदि एकत्रित नही करेगा।इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की नारेबाजी एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग, सरकारी भवनों में नारे इत्यादि लिखना, साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाले उत्तेजक भाषण करना, किसी भी प्रकार के भ्रामक साहित्य ...

स्मैक के साथ एक पुलिस की गिरफ्त मैं

Image
चमोली –पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही करने को दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग  विमल प्रसाद के नेतृत्व में कल सोमवार की रात्रि को एस.ओ.जी. एवं कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस की सयुंक्त टीम की चेकिंग के दौरान  एक अभियुक्त देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय चन्दन सिंह, निवासी झिरकोटी शांति सदन, गौचर, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली को 4.31 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000) को अवैध रूप से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर NDPS एक्ट में मु0अ0 संख्या:- 28/20, धारा 8/21 NDPS Act. के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त द्वारा प्रयोग में लाये गये वाहन संख्या UK 11 9123( स्विफ्ट) को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया।