भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची उमा भारती

बदरीनाथ– पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि कल पूर्व केंद्रीय मंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी।

इसके बाद वह सड़क मार्ग से आज दिन में 11.30 बजे श्री बदरीनाथ धाम पहुंची।मंदिर परिसर में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी की उपस्थिति में  उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अपर

मुख्यकार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह , प्रभारी,प्रभारी अधिकारी  विपिन तिवारी, धर्माधिकारी  भुवनचंद्र उनियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल,नारायण नंबूदरी  ने उनका स्वागत किया।



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने