उक्रांद दो अक्टूबर को राज्य शहीदों को गैरसैंण में देगा श्रद्धांजलि

देहरादून–  उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने  कहां की गैरसैंण उत्तराखंड राज्य आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा है। 42 शहादतें राज्य के साथ गैरसैंण को राज्य की राजधानी लिये भी हुई। उन 42 शहादतों को नमन व श्रद्धांजलि 2 अक्टूबर को उक्रांद गैरसैंण में देगा। जिसमें समस्त जनपदों से दल के वरिष्ठ व कार्यकर्ता गैरसैंण पहुँचेंगे। गैरसैंण कार्यक्रम के पश्चात दल के सभी वरिष्ठ नेता राज्य भ्रमण कार्यक्रम में जायेंगे।

पिक्सदून को जानकारी  देते हुये दिवाकर भट्ट ने कहा कि वर्तमान मेंं हम  संगठन को और मजबूती के लिये भंग केंद्रीय कार्यकारिणी को पुनः बहाल की जाती है। जिसमें सभी पदाधिकारी अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुई सक्रिययता को बढ़ाएंगे। वर्तमान में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त  किया है।प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह पँवार,  पुष्पेश त्रिपाठी, ए पी जुयाल,लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,बहादुर सिंह रावत,सुनील ध्यानी,रेखा मिंया,राजेश्वरी रावत,महेंद्र रवार,दीपक गौनियाल,प्रताप कुँवर,उत्तम रावत,अशोक नेगी,किरण रावत,मिनांक्षी,सीमा रावत आदि थे।


         

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत