Posts

ई-पास के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर पंजीकरण करें

Image
देहरादून– जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहां कि राज्य में ग्रीन एवं ऑरेंज जनपद में अन्तरजनपदीय आवागमन के लिए पास की अनिवार्यता नही हैं।परन्तु आवागमन से पूर्व देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर रजिस्टेशन कराना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति रेड जोन से प्रवेश कर रहे हैं। उनको देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाईट पर पंजीकरण कर अनुमत ई-पास के उपरान्त ही जनपद में प्रवेश करने दिया जायेगा।  जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के नये नियमों के अनुसार जो व्यक्ति अन्य कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों से विभिन्न माध्यमों से जनपद में आ रहे हैं। उन्हें 7 दिन संस्थागत क्वारेंटीन तत्पश्चात  14 दिन के लिए  होम क्वारेंटीन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा संस्थागत क्वारेंटीन फैसिलिटी से पेड क्वारेंटीन में जाने का विकल्प व्यक्ति के पास उपलब्ध रहेगा। ऐसे व्यक्ति जो कोविड-19 संक्रमण से कम प्रभावित क्षेत्रों से जनपद में प्रवेश कर रहे हैं। उन्हें 14 दिन का होम क्वारेंटीन किया जायेगा। उन्होंने कहा जिन व्यक्तियों को होम क्वारेंटीन किया गया है उन्हें स्वास्थ्य म...

राज्य के गांवो में बनाए क्वारंटाईन केंद्र यातना केंद्र बने -अनुग्रह

Image
नई दिल्ली –अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य व उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में  राज्य की भाजपा सरकार पर कोरोना से उठ रही चुनौतियों से मुकाबला करने में पूर्ण विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने यदि शुरुआत से ही कोरोना की गंभीरता को लिया होता तो आज राज्य की यह हालत ना होती । जिन लोगों पर लोगों की रक्षा का भार था। लापरवाही व जिम्मेदाराना ढंग से काम करने से  वह जनता की सेवा  तो क्या करते , उल्टा जनता पर पर ही भार बन गए है।उन्होंने राज्य के क्वरन्टाईन  केंद्रों में लोगों की दर्दनाक मौतों पर दुख व चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का रवैया प्रवासियो के  प्रति  सदैव " सौतेला व असंवेदनशील" रहा ।यही कारण है कि  सरकार ने प्रवासियों को ग्राम प्रधानों के जिम्मे छोड़ दिया जिनके पास ना तो संसाधन थे और ना ही कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से लड़ने का प्रशिक्षण ।उन्होंने कहा कि यही कारण है कि राज्य के गांवो मे बनाए गए "क्वारंटाईन  केंद्र" "यातना केंद्र " में बदल गए ।जहां पर एक 4 साल...

अब ऑनलाइन हुआ दून ट्रैफिक पुलिस

Image
देहरादून –प्रौद्योगिकी के युग में देहरादून यातायात पुलिस कलगातार नये तरीके अपना रही है तथा सर्वोत्तम सेवा प्रदाता के रूप में अपनी कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत है। यातायात व्यवस्था एवं प्रबंधन की योजनाओं को जनता पटल पर रखने के लिए एक साझा मंच की आवश्यकता महसूस की गई,  जिसके लिए इस डिजिटल दुनिया में संचार प्रणाली ही सर्वोत्तम माध्यम है । उपरोक्त के मद्देनजर, देहरादून यातायात पुलिस ने वेब-आधारित मंच के अनुप्रयोग के लिए आमजन मानस के प्रयोजन के लिए अत्याधुनिक वेबप्रणाली को विकसित करवाया गया। प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक  यातायात के अनुसार यातायात पुलिस किसी शहर या राज्य के प्रथम प्रहरी के रूप में कार्य करती हैं। और सावर्जनिक मार्गों पर परिवहन सुविधा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाएं रखना ही इस बल की प्राथमिकता है । परन्तु बदलते समय में विभिन्न आवश्यकताओं के साथ यातायात पुलिस की कार्यक्षमताओं व तौर तरीकों में नायाब परिवर्तन लाया जाना आज के परिदृश्य में आवश्यक हो गया है । इस संगठित बल का स्वरूप, जनशक्ति, क्षमताएं संसाधन, कार्यप्रणाली एवं मौजूदा समय की जरूरतों का स्वतंत्र व ...

अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून – कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा कोरोनावायरस के कारण जारी अनलॉक में अवैध रूप से शराब की बिक्री व तस्करी होने की संभावनाओं के मध्य नज़र थाना रायवाला के समस्त अधिकारी और कर्मचारी को अवैध रूप से शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया हैं। जिसके अनुपालन में आज  01-जून-20 को एक अभियुक्त आशीष सिंह सरियाल पुत्र कमान सिंह सरियाल निवासी मोटा प्लाट खदरी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश देहरादून को एसेंट कार CH03N9911 में 3 पेटी (कुल 144 पव्वे) अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की की तस्करी करते निर्मल आई हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया हैं।अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कर्मचारियों को किया गया होम कोरेंटिन

Image
देहरादून – उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मैं कोरोना पॉजिटिव निकला हैं। जिन्हें आज सुबह एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं वहीं उनके घर में कार्य करने वाले लगभग 40 से 41 लोगों को भी होटल होम कोरेंटिन किया गया हैं।   ।  जिन्हें उत्तराखंड पुलिस ने घर से ले जाकर होटल मे होम कोरेंटिन किया हैं। वही नगर निगम ने उस इलाके को सैनिटाइज करना स्टार्ट कर दिया है जहां पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का घर है।

होम क्वारंटीन स्टीकर से छेड़छाड़ करने पर होगी कानूनी कार्रवाई ?

Image
देहरादून–कुछ प्रश्न मन में उठ रहे थे तो सोचा समझा कर लूं सभी से कल जब पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जो इतने बड़े घर में रहते हैं। अमूमन क्षेत्रीय लोगों से कम ही मिलते हैं। तब  उनके घर के अंदर कोरोना वायरस कैसे पहुंचा ? जानकारों से पता चला कि मई माह में करीब कुछ भक्त उनसे मिलने दिल्ली से आए थे। जिनमें से कोई एक कोरोना पॉजिटिव रहा होगा ? और उससे यह कोरोना वायरस अमृता रावत को संक्रमित कर गया हैं। आज लगभग 40 लोगों को एक होटल में क्वारंटीन किया गया हैं।  जबकि घर के 20 से 22 लोग कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं। अब जब यह लोग दिल्ली से यहां देहरादून पहुंचे तो इस बीच कहीं भी इनकी थर्मल स्कैनिंग या अन्य जांच हुई कि नहीं। और इसके बाद जब यह लोग देहरादून पहुंचे तो 14 दिन का जो सरकारी आदेश है जिसके अनुसार किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रदेश में आने पर होम क्वारंटीन होना पड़ता हैं। तो क्या यह होम क्वारंटीन ना होकर सीधे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करने पहुंच गए। और उसके बाद यह लोग वापस दिल्ली चले गए। जानकारी मिली कि इन लोगो...

गाजियाबाद से बिना अनुमति के आने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार व मुकदमा दर्ज

Image
 रायवाला–कोरोनावायरस के कारण प्रदेश में जारी लॉक डाउन के दृष्टिगत सम्पूर्ण थाना क्षेत्र व जनपद की  सीमा सप्तऋषि बेरियर पर सघन चेकिंग करते संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश हैं।इसी के अनुपालन में आज 31-05-20 को कोविड-19 कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर दो व्यक्तियों विवेक शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी प्लॉट नंबर 14/18 सी ब्लॉक, गॉड पोस्टेड राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व दूसरा सुनील भदौरिया पुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया निवासी मकान नंबर 75/2 जेपी नगर दिल्ली  जिनके द्वारा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अनाधिकृत रूप से बिना अनुमति के जनपद सीमा मे प्रवेश किया गया हैैं। चूंकि वर्तमान में जनपद देहरादून क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों से आवागमन कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया हैं। तथा उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा जनपद देहरादून में बिना अनुमति के बिना किसी वैध कारण गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से आकर लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन किया गया हैैं। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की पूर्ण संभावना है...