अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून – कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा कोरोनावायरस के कारण जारी अनलॉक में अवैध रूप से शराब की बिक्री व तस्करी होने की संभावनाओं के मध्य नज़र थाना रायवाला के समस्त अधिकारी और
कर्मचारी को अवैध रूप से शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया हैं। जिसके अनुपालन में आज  01-जून-20 को एक अभियुक्त आशीष सिंह सरियाल पुत्र कमान सिंह सरियाल निवासी मोटा प्लाट खदरी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश देहरादून को एसेंट कार CH03N9911 में 3 पेटी (कुल 144 पव्वे) अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की की तस्करी करते निर्मल आई हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया हैं।अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया