Posts

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कर्मचारियों को किया गया होम कोरेंटिन

Image
देहरादून – उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट मैं कोरोना पॉजिटिव निकला हैं। जिन्हें आज सुबह एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं वहीं उनके घर में कार्य करने वाले लगभग 40 से 41 लोगों को भी होटल होम कोरेंटिन किया गया हैं।   ।  जिन्हें उत्तराखंड पुलिस ने घर से ले जाकर होटल मे होम कोरेंटिन किया हैं। वही नगर निगम ने उस इलाके को सैनिटाइज करना स्टार्ट कर दिया है जहां पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का घर है।

होम क्वारंटीन स्टीकर से छेड़छाड़ करने पर होगी कानूनी कार्रवाई ?

Image
देहरादून–कुछ प्रश्न मन में उठ रहे थे तो सोचा समझा कर लूं सभी से कल जब पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जो इतने बड़े घर में रहते हैं। अमूमन क्षेत्रीय लोगों से कम ही मिलते हैं। तब  उनके घर के अंदर कोरोना वायरस कैसे पहुंचा ? जानकारों से पता चला कि मई माह में करीब कुछ भक्त उनसे मिलने दिल्ली से आए थे। जिनमें से कोई एक कोरोना पॉजिटिव रहा होगा ? और उससे यह कोरोना वायरस अमृता रावत को संक्रमित कर गया हैं। आज लगभग 40 लोगों को एक होटल में क्वारंटीन किया गया हैं।  जबकि घर के 20 से 22 लोग कोरोना संक्रमितों में शामिल हैं। अब जब यह लोग दिल्ली से यहां देहरादून पहुंचे तो इस बीच कहीं भी इनकी थर्मल स्कैनिंग या अन्य जांच हुई कि नहीं। और इसके बाद जब यह लोग देहरादून पहुंचे तो 14 दिन का जो सरकारी आदेश है जिसके अनुसार किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रदेश में आने पर होम क्वारंटीन होना पड़ता हैं। तो क्या यह होम क्वारंटीन ना होकर सीधे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करने पहुंच गए। और उसके बाद यह लोग वापस दिल्ली चले गए। जानकारी मिली कि इन लोगो...

गाजियाबाद से बिना अनुमति के आने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार व मुकदमा दर्ज

Image
 रायवाला–कोरोनावायरस के कारण प्रदेश में जारी लॉक डाउन के दृष्टिगत सम्पूर्ण थाना क्षेत्र व जनपद की  सीमा सप्तऋषि बेरियर पर सघन चेकिंग करते संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश हैं।इसी के अनुपालन में आज 31-05-20 को कोविड-19 कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर दो व्यक्तियों विवेक शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी प्लॉट नंबर 14/18 सी ब्लॉक, गॉड पोस्टेड राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व दूसरा सुनील भदौरिया पुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया निवासी मकान नंबर 75/2 जेपी नगर दिल्ली  जिनके द्वारा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अनाधिकृत रूप से बिना अनुमति के जनपद सीमा मे प्रवेश किया गया हैैं। चूंकि वर्तमान में जनपद देहरादून क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों से आवागमन कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया हैं। तथा उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा जनपद देहरादून में बिना अनुमति के बिना किसी वैध कारण गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से आकर लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन किया गया हैैं। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की पूर्ण संभावना है...

किसी भी अन्जान लिंक,ऑनलाइन जॉब ऑफर पर क्लिक ना करें

Image
चमोली – अजय सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी पीपलकोटी ने  06 मई कोपुलिस चौकी पीपलकोटी में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर  सूचना दी गयी कि उनके द्वारा इन्सटाग्राम में एक ऑनलाइन जाॅब का विज्ञापन देखा गया जिसमें उनके द्वारा आवेदन किया गया।तथा बाद में किसी अज्ञात व्यक्ति का कम्पनी के नाम से उनको फोन आया कि कुछ  धनराशि एडवांस में भी जमा करनी होगी। जिस कारण दुर्भाग्यवश कहे या अनजाने में उनके द्वारा फ्रॉडर को धनराशि की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गयी।इस शिकायत पर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी पीपलकोटी उ0नि0पूजा मेहरा द्वारा उक्त के सम्बन्ध में एस.ओ.जी./साइबर सैल पुलिस कार्यालय को सूचना दी गयी,जिस पर साईबर सैल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की एवं जिस कम्पनी के माध्यम से फ्रॉड हुआ उसके साथ त्वरित पत्राचार कर शिकायत कर्ता को ₹24,000 की धनराशि वापस कराई गयी। 29 मई को शिकायतकर्ता अजय सिंह के द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके खाते में धनराशि ₹24,000 आ गये हैं। इसके साथ ही पुलिस सभी लोगों से निवेदन करती है कि आप सभी किसी भी अन्जान लिंक,ऑनलाइन जॉ...

क्वारंटाइन व आइसोलेशन केंद्रों पर पतंजलि का निःशुल्क औषधियों का वितरण

Image
  हरिद्वार– कोरोना वायरस के संक्रमण से आज पूरे विश्व में हाहाकार मचा है। केन्द्र सरकार तथा सभी राज्य सरकारें इसकी रोकथाम के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। किन्तु यह केवल सरकार का ही दायित्व नहीं है, देश की सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आकर सरकार का साथ देना होगा। इस महामारी से मुकाबला करने के लिए पतंजलि योगपीठ की आर्थिक सहायता तथा स्वास्थ्यपरक सेवाएँ निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में पतंजलि ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सरोज नैथानी तथा उनके अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला अस्पताल तथा हरिद्वार स्थित क्वारंटाइन व आइसोलेशन केंद्रों पर औषधियों का निःशुल्क वितरण किया जिसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली गिलोय घनवटी, तुलसी घनवटी, अश्वगंधा कैप्सूल, श्वसारी वटी तथा अणु तेल आदि सम्मिलित हैं। यह वायरस हमारे श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है जिससे श्वासगत व्याधियाँ तेजी से बढ़ती हैं। अनुसंधान से स्पष्ट है कि यह वायरस बच्चों, बुजुर्गों तथा कम इम्यूनिटी पॉवर वाले व्यक्तियों पर ज्यादा प्रभाव डालता है, अतः इससे बचने या इसके प्रभाव को कम करने के लिए हमें अपनी इम्यूनिटी पॉवर (रोग प्रतिरोधक...

मोतीचूर के पास से स्मैक के साथ शातिर गिरफ्तार

Image
 रायवाला – थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा कोरोनावायरस के कारण जारी लॉक डाउन के दृष्टिगत अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यवस्था बनाते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थो की बिक्री और तस्करी होने की संभावनाओं के मध्य नजर थाना रायवाला के समस्त अधिकारी व कर्मचारी को अवैध रूप से मादक पदार्थो  के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आदेश जारी किया हुआ है। इसके अनुपालन में गुरूवार को एक अभियुक्त शहजाद पुत्र शमसू निवासी जीवनगढ़ विकास नगर देहरादून को पुलिस ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत पूर्ण सुरक्षा उपाय अपना कर गायत्री तपोवन मोतीचूर के पास से 24 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध धारा-8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया हैं। पुलिस की पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि मैं विकास नगर से ट्रक व अन्य मालवाहक गाड़ियों से लिफ्ट ले लेकर हरिद्वार किसी व्यक्ति को यह स्मैक बेचने जा रहा था कि आप लोगों के द्वारा पहले ही पकड़ लिया गया लोक डाउन से पूर्व भी मैंने बरेली से कई बार सस्ते दामों पर स्मैक लाकर देहरादून एवं हरिद्वार में ऊंचे दामों पर बेचकर अच्छा खासा मु...

परिवारिक विवाद पर साले को गोली मारी

Image
 रानीपोखरी –  विजय शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुखदेव शर्मा निवासी घमंडपुर रानीपोखरी थाने में एक लिखित तहरीर देकर सूचना अंकित कराई गई की कल रात्रि के समय  ग्राम रामनगर डांडा, थानों थाना रानीपोखरी क्षेत्र में उसकी बहन अर्चना व उसके पति मुकेश मोहन बहुगुणा पुत्र वीरेंद्र मोहन बहुगुणा  के मध्य किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है। जिस पर मुकेश मोहन एवं उसके भाई अखिलेश मोहन बहुगुणा द्वारा अर्चना के साथ मारपीट की जा रही थी तथा झगड़े के दौरान अर्चना द्वारा अपने भाई अजय शर्मा और विजय शर्मा को इस संबंध में बताया कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। व उसे मार भी सकते हैं। इस पर अजय शर्मा और विजय शर्मा दोनों रामनगर डांडा अर्चना के ससुराल पहुंचे वहां पर देखा कि उसके जीजा मुकेश मोहन, देवर अखिलेश मोहन व सास विमला देवी तीनों द्वारा मिलकर अर्चना के साथ मारपीट कर रहे हैं।तथा अर्चना के देवर अखिलेश मोहन बहुगुणा द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक अर्चना के ऊपर गोली मारने की नियत से तान रखी थी। मौके पर हम लोगों द्वारा जाकर बीच-बचाव किया गया परंतु अखिलेश मोहन द्वारा अजय शर्मा के पेट पर अपनी ल...