Posts

डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 127वीं जयंती पर.....

Image
देहरादून-आम आदमी पार्टी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 127वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन-स्मरण किया गया. इस अवसर पर अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश सिन्हा ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. आम्बेडकर एक महान युगपुरूष, युगप्रवर्तक, भविष्यदृष्टा और विचारक थे. भारतीय राजनीतिकता व सामाजिकता में उनकी भूमिका और उनका योगदान अतुलनीय व अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि आज की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में देश में भगवाकरण की प्रक्रिया चल पड़ी है और इसी भगवाकरण के केंद्र में दलित उत्पीड़न है। आरएसएस मूलरूप से दलित और महिला विरोधी है उसके मूल सिद्धांत में ही मनुवादी प्रवृतियां हैं और ब्राह्मणवादी समाज की वकालत करता है यही कारण है कि आरएसएस के अभी तक के सारे प्रमुख ब्राह्मण ही रहे हैं।सिन्हा ने का कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों का उत्पीड़न अधिक हुआ है। ऊना, गुजरात में दलितों पर हुए अत्याचार में अभी तक दलितों को इ...

दून को मिला पहला हाइड्रोलिक एरियल प्लेटफार्म

Image
देहरादून-वर्ष 1944 को मुम्बई के बन्दरगाह पर खडें इग्लैण्ड के फोर्ट स्ट्रिकेन नामक 9 हजार टन वाले जहाज में भीषण अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। इस अग्निकाण्ड के दौरान हुऐ विस्फोट में अग्नि शमन कार्य करते हुऐ 66 फायर सर्विस कर्मी शहीद हो गये थे । उन शहीद हुए फायरमैनों तथा उसके उपरान्त अपने कर्तव्यों का पालन करते हुऐ दिवगंत फायर सर्विस अधिकारियों/कर्मचारियों की स्मृति में प्रति वर्ष 14 अप्रैल को समस्त राश्ट्र की अग्नि शमन सेवायें ‘‘ अग्नि शमन सेवा दिवस ‘‘ मनाती हैं । साथ ही इनकी सेवा भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया जाता मुख्य फायर स्टेशन गांधी रोड देहरादून पर आज अग्निशमन सेवा दिवस को मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। फायर स्टेशन देहरादून पर आधुनिक अग्निशमन एवं बचाव उपकरणों की प्रर्दशनी भी लगाई गई थी। अग्निशमन कर्मियों द्वारा भवन से घायल व्यक्ति को उतारने का प्रदर्शन भी किया गया। जिसको उपस्थित जनता द्वारा सराहा गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान  निवेदिता कुकरेती कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  ने फायर स्टेशन देहारा...

फायर विभाग को मिला हाइड्रोलिक सिस्टम वाहन

Image
देहरादून- उत्तराखण्ड सरकार द्वारा क्रय किये गये इस उपकरण में 30 मीटर तक ऊॅचाई की एक सीढी है, जो कि हाइड्रोलिक तकनीक पर कार्य करती है। इसकी प्रभावी ऊॅचाई 32.8 मीटर है, जो इतनी ऊॅचाई के भवनों तक आसानी से अग्नि शमन कार्य कर सकता है या राहत व बचाव कार्य कर सकता है। लगभग 25 टन भार का यह वाहन धरातल से 06 मीटर गहराई मे भी कार्य कर सकता है। इसका प्लेटफार्म केज 400 क्रिग्रा0 भार सहन कर सकता है अर्थात यह 05 वयस्क व्यक्तियों को 32 मीटर की ऊॅचाई तक ले जाने में सक्षम है। साथ ही 32 मीटर ऊॅचाई पर व्यक्ति सुरक्षित रहे, इसके लिए भी इसमें प्राविधान किये गये हैं।यह वाहन पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत साफ्टवेयर पर आधारित है एवं इसमें सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाया गया है। हाइड्रोलिक सिस्टम वाहन के इंजन से शक्ति प्राप्त करता है एवं वाहन के बूम को 90 सेकेण्ड में पूर्णतः खोल सकता है। यदि स्थान की कमी के कारण वाहन के आउटट्रिगर पूर्णतः नहीं खुल पाते है, तो वाहन में लगा कम्प्यूटर सिस्टम वाहन की बढ सकने वाली अधिकतम ऊॅचाई को दर्शाता है। वाहन के आउटट्रिगर चालक के अनुसार कार्य करते हैं। वाहन चालक को वाहन का तिरछापन को...

मुख्यमंत्री ने किया समरसता भोजन

Image
देहरादून - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित समरसता अभियान के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक खजानदास ने भोजन क्या भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर एक दलित चार रोटी के साथ अभियान की शुरुआत हुई भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा हर घर से चार रोटी लाई गई और उन्हें  रोटियों को इकट्ठा करके सभी ने मिलकर समरसता भोजन किया। भारत रत्न डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भोजन ग्रहण करने से पहले मुख्यमंत्री वहां आए हुए भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मना रहा है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि‘‘समरसता का अर्थ है सबको एक समान नजर से देखना। और जब हम सबको एक समान नजर से देख पाएंगे, तभी समाज के सभी वर्ग एकजुट हो पाऐंगे। बाबा साहेब का यह सपना था, कि भारत में जातिवाद खत्म हो, सामाजिक समानता के अवसर हों, अधिकारों की रक्षा हो, तब जाकर ही न्यू इंडिया का सपना साकार हो सकता है। हमारे संविधान में देश के प्...

सुमित्रा महाजन ने 75 वाँ जन्म दिन मनाया परमार्थ में

Image
देहरादून- परमार्थ निकेतन में भारत की लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का 75 वां जन्म दिवस परमार्थ निकेतन की विश्व प्रसिद्ध दिव्य गंगा आरती में मनाया गया परमार्थ के  परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने रुद्राक्ष की माला एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया साथ ही स्वामी ने कहा लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के 75 वे जन्मदिवस पर सम्मान वन में 75 रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे गंगा आरती में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक भी फूलों का गुलदस्ता भेंट कियाI

उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किये मोबाइल नम्बर

Image
देहरादून -उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कुछ ही दिन पूर्व राज्य के सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को इसी सत्र से लागू करने का आदेश दिये थे। इस संबंध में पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री मोबाइल एप, मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर अभिभावकों की यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य प्राइवेट पुस्तकें खरीदने के लिए अभिभावकों के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं।इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने देहरादून के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में इन शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए जिसमें देहरादून जिले के कोई भी अभिभावक अगर स्कूलों की मनमानी से संबंधित कोई शिकायत करना चाहता है, तो वे सीधा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इस पर देहरादून के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम बनाकर कंट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 9412403037 और 9412973903 एवं ई-मेल deo.dehradun.dir@gmail.com जारी किये गये थे। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी देहरादून द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व में जारी फोन...

ओएनजीसी के महिला पॉलिटेक्निक के गेट पर धरना

Image
देहरादून-कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा सहित राज्य की समस्त ट्रेड यूनियन एवं सामाजिक संगठन, कौलागढ़ रोड देहरादून स्थित ओएनजीसी के महिला पॉलिटेक्निक के गेट पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देते हुए आशा मनोरमा ने कहा कि ओएनजीसी एक ऐसी संस्था है जिसका विश्व में बहुत नाम है और ऐसी संस्थाए गुरु व शिष्य के भविष्य के साथ अगर खिलवाड़ करेंगी तो हम सभी एक होकर उनको न्याय दिखयेंगे। उन्होने कहा कि प्रधानाचार्या स्वंय एक महिला होकर शिक्षकाओं, कर्मचारियों व छात्राओं का भविष्य खराब करने पर उमादा है ओएनजीसी द्वारा संचालित कांलेज अगर वो नही संभाल पा रही है तो अपने पद से इस्तिफा दे दें। पॉलिटेक्निक संस्थान की प्रधानाचार्या गवर्निंग बॉडी द्वारा अपने तानाशाह एवं असंवैधानिक निणर्यो कार्यप्रणाली से संस्थान में अराजकता व अशान्ती फैलाते हुए संस्थान में पढ़ने वाली लगभग 400 छात्राओं तथा कार्यरत लगभग 34 शिक्षकों कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़कर उनका असहनीय मानसिक आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है तथा असंवैधानिक गतिविधियों द्वारा सोसाइटी व ओएनजीसी की आड़ में शासन-प्रशासन को गुमराहकर नित नये षड़यंत्रों को रचा जा...