Posts

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

Image
देहरादून – क्षेत्रीय विधायक व वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेताओं को स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स वितरित किये। इस दौरान विजेताओं ने योजना के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। राज्य कर विभाग ऋषिकेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। बताया कि सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 01 सितम्बर, 2022 से 01 जनवरी, 2024 तक कुल 66,857 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 3,89,112 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य लगभग रु0 180 करोड़ है। कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है  एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है। बताया कि योजना की लोकप्रियता को देखते हुए योजना के अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को  30 नवम्बर, 2023 से बढ़ाक...

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

Image
देहरादून – अर्चना पवार पुत्री सरदार सिंह पवार  निवासी बनियावाला अर्काडिया ग्रांट, बड़ोवाला, थाना बसंत विहार ने 20 दिसम्बर को ऑनलाइन ई- FIR की जिसमें उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर 23 को उनकी स्कूटी संख्या Uk07AZ-2192 Activa को उसने बुद्धा टेंपल जाने वाले रास्ते पर खड़ा किया था। जिसे किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।  ऑनलाइन ई- FIR को थाना क्लेमेंटटाउन ने  मु0अ0सं0 129/23 धारा 379 भादवि में दर्ज कर  जांच अपर उ0नि0 संतोष नेगी के सुपुर्द की गई।   जांच अधिकारी ने  घटनास्थल के आसपास के लगभग 67 सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनकी अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी।  सी0सी0टी0वी0 फुटेजों के अवलोकन में एक व्यक्ति उस स्कूटी को चोरी कर ले जाते हुये दिखायी दिया, जिस पर घटनास्थल के आसपास किये गये सत्यापन से उस हुलिये के व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कल 31 दिसम्बर 23 की सायं चमारी खेड़ा थाना फतेहपुर से घटना में शामिल दो अभियुक्तों शुभम उर...

रुद्रप्रयाग के पास दो लोग स्कूटी समेत खाई में गिरे

Image
 रुद्रप्रयाग- देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग  ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि सन बैंड, रुद्रप्रयाग के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम अपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ।  स्कूटी (UK13A4622) पर 03 लोग सवार थे जिनमें से एक युवक नीरज पुत्र नरेंद्र सिंह, उम्र 23 वर्ष छिटककर सड़क पर ही गिर गया था। और सामान्य घायल था जबकि 02 युवक चंद्रशेखर जोशी और रोहित नेगी  स्कूटी समेत खाई में गिर गए थे। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच फायर सर्विस व डी डी आर एफ के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों चंद्रशेखर जोशी पुत्र धनी राम, 22 वर्ष, रोहित नेगी पुत्र राकेश नेगी, 21 वर्ष दोनों गंभीर घायलों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।तीनो अमसारी, रुद्रप्रयाग के निवासी है।  

शेयर बाजार में इन्वेस्ट के नाम पर 50 लाख रू की धोखाधडी करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे

Image
देहरादून – उत्तम सिंह पवार निवासी भानियावाला  ने तहरीर दी की मोहित अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय  सीताराम निवासी गाजियाबाद ने उनको शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 50 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने संबंधी के प्रार्थना पत्र आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 430/22 धारा 420/406 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त मोहित अग्रवाल लगातार फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी ने अभियुक्त पर 10000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस  लगातार इस की खोज में थी। आज रविवार को  मोहित अग्रवाल को रानीपोखरी पुलिस टीम ने उसके नए ऑफिस बी- 108 सेक्टर 63 नोएडा (उ0प्र0) से गिरफ्तार किया गया।   

महिला से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने धर-दबोचा

Image
देहरादून –  हर्रावाला निवासी एक महिला ने शिक़ायत पत्र दिया कि अनिल मेरे घर में धुसकर उसके साथ गलत नियत से छेडछाड कर उसे जान से मारने की धमकी दी है।शिक़ायत पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0स0 401/23 धारा 452/354/506 भादवि बनाम अनिल पंजीकृत किया गया। आज  30 दिसम्बर को कैनाल रोड देहरादून से अभियुक्त अनिल उम्र-30 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया

पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चोर चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ

Image
देहरादून – पीड़ित रजनीश ओझा निवासी THDC कालोनी व कैलाश नैथानी निवासी बंजारावाला ने कोतवाली पटेलनगर पर एक-एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया की उसकी मोटर साईकिल सं0-UK 07 BH-8996 (अपाचे) महन्त इन्द्रेश अस्पताल के बाहर से व मोटर साईकिल सं0-UK07AQ-9182 (ग्लेमर) चोरी होने के सम्बन्ध मे दी थाना पटेलनगर ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की और अभियुक्त विनीत सिह तोमर उम्र 39 वर्ष को इन दोनों मोटर साईकिल सं0- UK07BH-8996 (अपाचे) , UK07AQ-9182 (ग्लेमर) सहित निरंजनपुर मण्डी के पीछे चक्की टोला के पास से गिरफ्तार किया गया।  

उत्तराखंड में इन जगहों पर लगे डिजिटल स्पीड साईन बोर्ड

Image
देहरादून – सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरस्पीड है जिसके कारण राज्य में कई सड़क दुर्घटनाएं घटित होती है। मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात ने इनका विश्लेषण करने के बाद राज्य में गति सीमा के निर्धारण को जनपदों को निर्देशित किया गया तथा इसके साथ ही उपकरणों से गति सीमा की चेतावनी को राज्य में पहली बार प्रारम्भिक चरण में हाईटेक गति सीमा बोर्ड (डिजिटल स्पीड साईन बोर्ड) क्रय किये गये है।    2023 वर्ष में यातायात निदेशालय ने कुल 10 डिजिटल स्पीड साईन बोर्ड   खरीदे है। जिनको निम्न प्रकार जनपदों में लगाया गया है। टी आई प्रदीप कुमार ने बताया कि  देहरादून में 03,  हरिद्वार में 03, ऊधमसिंहनगर में 03, नैनीताल में 01, क्या होता है  डिजिटल स्पीड साईन बोर्ड  रडार स्पीड साइन बोर्ड गतिसीमा का एक हाईटेक उपकरण होता है जो सड़क पर लगाया जाता है ताकि वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की गति की सूचना मिल सके। यह साइन बोर्ड रडार तकनीक का उपयोग करता है जो आगे आ रहे वाहनों की गति को मापने के लिए होती है। जब कोई वाहन इस साइन बोर्ड के पास से गुजरता है, तो उसकी गति साइन बोर्ड...

रहस्यमय बीमारी से 300 भेड़ों की हुई मौत

Image
उत्तरकाशी –  पुरोला में आय का मुख्य साधन बागवानी और भेड़ पालन है। पिछले दिनों क्षेत्र के भेड़ पालक अपनी भेड़ों को चराने के लिए देहरादून के रायपुर क्षेत्र में आए थे। यहां पर उनके 300 से अधिक भेड़ों की किसी अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई। अक्सर परमिट लेकर उत्तरकाशी के भेड़ पालक देहरादून में अपनी भेड़ों को चराने के लिए आते रहते हैं। पुरोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने भेड़ पालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान की बात कही है। और विधायक दुर्गेश लाल ने इस विषय को लेकर प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से भी मुलाकात की है। आने वाले दिनों में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। 

क्वानु के पास कार खाई में गिरी एक की मौत

Image
 देहरादून - थाना चकराता ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि कोटि इछाड़ी मार्ग पर क्वानु के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू  टीम की आवश्यकता है।घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल उप निरीक्षक मनीष चौहान  एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि व्यक्ति विकासनगर से चकराता की ओर जा रहा था जिस दौरान क्वानु के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर  व्यक्ति तक पहुँच बनायी व जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।  एस डी आर एफ ने त्रिलोक सिंह पुत्र देव सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जैती अल्मोड़ा के शव को स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।    

8.5 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून – थाना सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सभावाला से एक व्यक्ति को 8.5 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।   अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।शुभम पाल पुत्र रूड़ो राम निवासी ग्राम जसोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष

धुमाकोट के पास खाई में मिला एक शव

Image
पौड़ी- थाना धुमाकोट ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी की धुमाकोट के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही SI मनोहर कन्याल एस डी आर एफ टीम मौके के लिए रवाना हुए।    एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव तक पहुँच बनाई जिसके पश्चात टीम द्वारा बॉडी बैग के माध्यम से शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।शव की पहचान कन्हैया लाल पुत्र चेतन दास, उम्र 50 वर्ष, निवासी खडिला हल्दुखाल पौड़ी के रूप में हुई।

18 ग्राम स्मैक के साथ महिला व पुरुष गिरफ़्तार

Image
 रायवाला– रायवाला थाने पुलिस  ने 25 दिसंबर को सप्तऋषि रोड तिराह हरिपुरकला रायवाला पर चैकिग के दौरान स्कूटी संख्या  UK08-AZ –8309  को रोककर चैक किया  उसमे बैठे एक पुरुष अभियुक्त के पास 10.55 ग्राम व महिला अभियुक्ता के पास  8.32  ग्राम स्मैक बरामद हुयी। बरामदगी के बाद दोनों अभियुक्त जितेन्द्र तोमर पुत्र कृपाल सिह निवासी बिरला फार्म हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष और प्रिति पत्नी जितेन्द्र तोमर पुत्र कृपाल सिह निवासी बिरला फार्म हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र- 23 वर्ष को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-274/23 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । 

अजबपुर कला में हुई लाखों रुपयों की चोरी में चोर गिरफ्तार

Image
 देहरादून – युगल किशोर उनियाल ,अकाउंटेंट, देहरादून प्रीमियर मोटर्स प्रा.लि.हरिद्वार बायपास रोड अजबपुर कला देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक तहरीर देकर बताया कि हमारे प्रतिष्ठान महिन्द्रा शोरूम में  23-24/12/23 की  रात को अज्ञात चोरो द्वारा शोरूम का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अकाउंटेंट कार्यालय में अलमारी में रखे लाखों रूपये की नगदी को चोरी कर लिया गया है,  थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0: 480/23 धारा: 380/457 भादवि पंजीकृत किया गया।  पुलिस  ने 4 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल बारीकी से निरीक्षण किया गया तो पाया कि घटना स्थल महिन्द्रा शोरूम के निर्माणाधीन  भवन के ग्राउण्ड फ्लोर पर है, जहाँ सुरक्षा के दृष्टिगत कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। शोरूम के अन्दर जाने के लिये दोनो तरफ से खुला हुआ स्थान है जिन पर कोई दरवाजा नहीं लगा है। जिस स्थान सेे नगदी चोरी की बात कही गयी है वहां पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कोई गार्ड नियुक्त नहीं रहता है तथा जिस अलमारी से नगदी चोरी किया जाना बताया गया है वह अलमारी भी कोई सुरक्षित अलमारी न ...

हाथीखाना चौक में दो गुटों की लड़ाई में तीसरी गुटने चलाई गोली, पांच को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून –पुलिस कन्ट्रोल रूम ने सूचना दी की हाथीखाना चौक रायपुर में एक व्यक्ति के पैर पर किसी ने गोली मार दी है जो उपचार को कैलाश अस्पताल भर्ती है।सूचना पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला व थानाध्यक्ष रायपुर ने कैलाश अस्पताल पहुंचकर  पीडित दीपक कुमार जिसके पैर पर गोली लगी थी व घायल जीतू जिसके सर पर चोट लगी थी। से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गयी ,पीड़ित दीपक ने बताया कि कल प्रथम पक्ष के चार व्यक्ति शशांक नेगी, अनुज रावत, प्रांजल शाह व आलोक पटवाल  कार Venue वाहन संख्या UK 07 FM 7001 रंग काला राजपुर क्षेत्र से पूर्व में बियर पीकर  हाथीखाना चौक रायपुर क्षेत्र में रात समय 9:30 बजे पहुंचे इनके द्वारा मदिरम इंपोर्टेड वाइन शॉप हाथीखाना चौक से चार बियर पीने के लिए ली गई।  इनमे से अनुज रावत ने दूसरे पक्ष व्यक्ति रिंकू सिंह जो पूर्व में शराब के नशे में था को ₹10 गार्ड समझ कर टिप के रूप पर देने लगा। रिंकू सिंह को यह बात नागवार गुजरी और माहोल तनातनी का हो गया। इस बात को लेकर प्रथम पक्ष के 04 व्यक्तियों के साथ द्वितीय पक्ष जीतू , रिंकू व वैभव के बीच आपस में लड़ाई झगड़ा और मारपीट हुई। इस ...

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया हत्या केस पर कुछ खुलासे

Image
 देहरादून –  उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए पीड़िता की हत्या केस पर कुछ खुलासे करते हुए कागज़ दिखाएं जिस पर उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा है। कि मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के डीजीपी और यमकेश्वर विधायक सभी पर और आरोप लगाए है।

हेलीकॉप्टर से स्मैक तस्करी करने वाला शातिर तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
चमोली – चमोली पुलिस का नशा तस्करों के प्रति लगातार अभियान जारी है। चमोली को नशामुक्त करने की मुहिम को लेकर चमोली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों एंव सभी थाना प्रभारियों/एसओजी को नशीले पदार्थ का अवैध तरीके से कारोबार करने वाले एंव युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के प्रति सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही कर रही है। रविवार को चौकी गौचर ने चैकिंग अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति आलोक उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड  नंबर 7 द्रोणागिरी गौचर को गौचर हवाई पट्टी के पास से 07.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त  ने बताया गया कि वह देहरादून से हेलीकॉप्टर से गौचर में स्मैक लाता है, जिसे वह गौचर में रेलवे कंपनी में युवाओं को ऊंचे दामों में बेचता है। बरामद स्मैक के आधार पर आलोक के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में अभियोग मु0अ0सं0-57/23 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हैं।   *पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-57/23 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम* *आपराधिक इतिहास - मु0अ0...

दून की सड़कों पर उमड़ा भू कानून और मूल निवास के समर्थन में जन सैलाब

Image
देहरादून –  रविवार को पूर्व घोषणा  तहत मूल निवास भू कानून स्वाभिमान रैली में प्रतिभाग करने सभी राज्य आंदोलनकारी व अलग - अलग संस्था व संगठनों और और अलग-अलग वर्गों ने इस स्वाभिमान रैली में शिरकत करने के लिए पहुंचे तो वहीं युवा ने भी अपने भविष्य की चिंता को लेकर इस स्वाभिमान रैली में शिरकत की तो ऐसे में कुछ छोटे बच्चे भी अपने हाथों में पोस्टर लेकर इस रैली में शामिल होने के लिए परेड ग्राउण्ड पहुंचे और मूल निवास व भू-कानून की स्वाभिमान रैली में प्रतिभाग किया। जगमोहन नेगी व हर्षपति काला ने सरकार से मांग की है कि अब राज्य आंदोलन की तर्ज पर मूल निवास और भू कानून लागू कराने को अब जन मानस सड़क पर आ चुका है अब सरकार को पुनः इसको 371 के अंतर्गत हमारे हक हकूक सुरक्षित किये जाएं अन्यथा जन आंदोलन खड़ा होगा।  रैली में आए सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों ने कहा कि जिन उद्देश्य को लेकर राज्य की मांग की गई हम उससे छूटते चलें गये हमारे उत्तराखण्ड में बसे नागरिकों कें मूल निवासियों का रोजगार पर दिक्कत , छोटे छोटे ठेकेदार के हक मारे जा रहे हैं , जमीनी छीन गई , रोजगार एजेंसियां भी बाहरी प्रदे...

चोरी की 01 कार एवं 05 स्कूटियाँ के साथ शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Image
देहरादून  – थाना वसंत विहार में वाहन चोरी की घटनाओं पर  थानाध्यक्ष बसंत विहार ने पुलिस टीम ने 22 दिसंबर 23 को मलिक चौक फॉरेस्ट कॉलोनी गेट पर चेकिंग के दौरान एक कार चालक को चेकिंग के लिए रोकने पर गाड़ी में नंबर प्लेट ना होने पर पूछताछ की गई तो कार चालक स्पष्ट बात ना बताकर पुलिस को गुमराह करने लगा, शक होने पर सख़्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त कार मेरे द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 23 को बसंत विहार एनक्लेव से रात्रि में चोरी की गई थी उक्त कार के नंबर प्लेट मेरे द्वारा उतार ली गई एवं कार चाय बागान  खंडहर के पास छुपा रखी थी।अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने  शहर से और भी गाड़ियां चुराई है, अभियुक्त द्वारा चायबागान खंडहर के अंदर से 04 एक्टिवा एवं 01 डीआईओ होंडा एक्टिवा कुल 06 वाहन बरामद कराए। अभियुक्त को अंतर्गत धारा 379 /411 आईपीसी व 41/102 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया  पूछताछ में अभियुक्त सुदन थापा उम्र 24 वर्ष पुत्र संत बहादुर थापा निवासी 321 फेस सेकंड वसंत विहार ने बताया गया कि उसे गाड़ी कलेक्शन का शौक है तथा मैं नशा  करता हूं उक्त नशे का शौक पूरा करने ...

रुद्रप्रयाग में स्कूटी सवार खाई में गिरा

Image
 रुद्रप्रयाग –  कल देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होने से स्कूटी सहित मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है।घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी संतोष रावत एस डी आर एफ टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम को ज्ञात हुआ कि जीत सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह  हरिद्वार से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था जिस दौरान जवाड़ी बायपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी खाई में जा गिरी। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व रोप स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।   

महाराष्ट्र, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश की कम्पनियों को करोड़ों का चूना लगाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून – फर्जी फार्मा कंपनी बनाकर नकली दवाइयां बनाने वाले अपराधियों के विरुद्ध दून पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है, आम जनता के पैसों व उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा दून पुलिस ने ऐसे सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे पहुंचाया। थाना प्रेमनगर पर पीड़ित नरेन्द्र पाला पुत्र पी0 चेन्नपा निवासी आनंदपुरमु अनंतपुर आंध्र प्रदेश ने प्रार्थना पत्र दिया कि प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत त्यागी मार्केट में मेडिको फार्मास्यूटिकल्स कंपनी ने उनकी अनंतपुर आंध्र प्रदेश स्थित सिफ्लॉन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से फार्मा कंपनियों में बनने वाली दवाइयां का रॉ मैटेरियल- ऑक्सीक्लोज़ानाइड आईपी वीईटी मंगवाया गया था। अभियुक्तों द्वारा आंध्र प्रदेश स्थित कंपनी के साथ व्यापार करने वाली कंपनी मेडिको फार्मास्यूटिकल्स ने पना पता 34 त्यागी रोड प्रेमनगर दर्शाकर व्यापार किया जा रहा था। शक होने पर जब हमारे द्वारा जांच की गई तो मौके पर उक्त पते पर कोई कम्पनी का ना होने विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रकार मेडिको फार्मास्यूटिकल्स कम्पनी ने हमारे साथ 01 कर...