धुमाकोट के पास खाई में मिला एक शव

पौड़ी- थाना धुमाकोट ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी की धुमाकोट के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही SI मनोहर कन्याल एस डी आर एफ टीम मौके के लिए रवाना हुए। 


  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव तक पहुँच बनाई जिसके पश्चात टीम द्वारा बॉडी बैग के माध्यम से शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।शव की पहचान कन्हैया लाल पुत्र चेतन दास, उम्र 50 वर्ष, निवासी खडिला हल्दुखाल पौड़ी के रूप में हुई।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने