मसूरी के बार्लोगंज में एक आदमी खाई में गिरा

 मसूरी – जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि बार्लोगंज के पास एक व्यक्ति लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। यह सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से हेड कांस्टेबल  सुशील कुमार एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। 


  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर घायल व्यक्ति जितेंद्र पाल सिंह पुत्र स्व हरीश पाल, उम्र 60 वर्ष निवासी मिडवे रेस्टोरेंट मसूरी तक पहुंच बनाई। ततपश्चात फायर सर्विस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। 



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने