इस जगह लिंचोली में वेस्ट बंगाल के श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य खराब

 रुद्रप्रयाग – सोमवार को छानी कैम्प में दुकानदारों ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि लिंचोली के पास एक व्यक्ति का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम अपर उप निरीक्षक संजय नेगी रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त अस्वस्थ श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। श्रद्धालु बलीचन्द मुख़र्जी निवासी वेस्ट बंगाल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग ले जाने की सलाह दी गयी। जिस पर एस डी आर एफ टीम द्वारा उन्हें रात में ही बिना समय गंवाए  न्यूनतम समय में लिंचोली से भीमबली पहुँचाकर डीडीआरएफ टीम के सुपर्द कर सोनप्रयाग भिजवाया गया। 



Comments

Popular posts from this blog

राज्यपाल ने पुलवामा व कारगिल के शहीदों,परिजनों को सम्मानित किया

रुद्रप्रयाग के पास दो लोग स्कूटी समेत खाई में गिरे