इधर जूड्डों-लोहारी डेम के पास ट्रक खाई में गिरा ड्राइवर की मौत

 देहरादून – थाना कालसी ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


 एस डी आर एफ टीम जब  घटनास्थल पर पहुँची तो देखा कि ट्रक ट्रक संख्या HR 58 C 1082 मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये रोप के माध्यम से खाई में गिरे ट्रक तक पहुँच बनायी, ट्रक ड्राइवर मीन बहादुर 42 वर्षीय पुत्र तेग बहादुर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एस डी आर एफ टीम ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतक व्यक्ति उत्तरकाशी नमकीन की सप्लाई के लिए गया था व वापसी के दौरान जुडो लोहारी डैम के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा।


  


 



Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने