चौदह लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन किस की जवाबदेही ?

  उत्तराखंड– परिवहन निगम से मैक्स गाड़ी  10 सवारी पर पास होती है। उसमें गाड़ी ड्राइवर 16 सवारी बैठकर चलता है तो गाड़ी का आनियंत्रण होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। अक्सर पहाड़ों पर बड़ी घटनाएं इसी प्रकार की हुई हैं। जहां प्रशासन कुछ दिन के लिए अभियान चलाता है उसके बाद फिर वही ढाक के तीन पात हो जाते हैं। 


इस पर तो मैक्स ड्राइवर के ऊपर केस भी दर्ज होना चाहिए जो ओवरलोड गाड़ी चलाने पर जब तक ऐसे दो चार मुकदमे दर्ज नहीं होंगे तब तक लोग सुधरेंगे भी नहीं।ऐसे ही मंगल वार के दिन रुद्रप्रयाग चंपावत पौड़ी टिहरी में गाड़ियों गिरने की अलग अलग घटनाएँ हुई। सुखीढांग रीठा मार्ग के पास खाई में गिरी मैक्स गाड़ी टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर की ओर लौट रहे थे। सूखीढांग-डांडा मीनार मोटर मार्ग के समीप आकर मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

उस मैक्स वाहन में  16 लोग सवार थे। जिसमे 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए व 14 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी।  एसडीआरएफ की टीम ने  घटनास्थल से सभी मृतकों के शवों को  खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।मृतकों में लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ककनाई, केदार सिंह पुत्र दान सिंह आयु 62 वर्ष निवासी ककनई,ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ककनई, उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 48 निवासी ककनई,हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ककनई,

  पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी, भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 45 वर्ष,पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ककनई,बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी चंपावत,श्यामलाल पुत्र धनीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डांडा, विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम उम्र 48  वर्ष निवासी डांडा, हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह आयु 15 वर्ष निवासी डांडा, देवांशी पुत्री बसंती देवी उम्र 4 वर्ष निवासी चंपावत, नीलावती पत्नी कुंवर सिंह  उम्र 58 वर्ष निवासी चोरगलिया, घायलों के नाम वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम उम्र 28 वर्ष निवासी साल, पाटी, त्रिलोक राम पुत्र टीका राम उम्र 42 निवासी ककनाई।

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत