भगीरथी नदी के बीच बने टापू में फंसे लोग- एस डी आर एफ ने किया रेस्क्यू

 उत्तरकाशी – जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी द्वारा एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि मातली के पास कुछ लोग भगीरथी नदी में बने टापू पर फंस गए हैं। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पांच लोग भगीरथी नदी में डैम का पानी छोड़ने पर बढ़े जलस्तर से बने टापू पर फंस गए जो वहां पर खच्चर से सामान ढोने का कार्य कर रहे थे। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह के नेतृत्व में मोके पर पहुँचकर 

सभी लोगो को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप की सहायता से सुरक्षित किनारे पर लाया गया। नदी फंसे हुए लोगो का विवरण इस प्रकार है बुद्धि लाल पुत्र रत्ती लाल,अफरोज अंसारी पुत्र मिसिर,इस्लाम पुत्र रमजान, मुकेश पुत्र अनवत गौड़, अखिलेश पुत्र अनीर शाह वर्तमान में सभी मातली में खच्चर चलाने का काम करते है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने