कृत्रिम नहर बनाकर करती छठ पूजा

 देहरादून – देहरादून जिला प्रशासन के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर पाबंदी के बाद कुछ इस प्रकार से लोगों ने इंतजाम कर कर आज डूबते सूरज को अर्घ देकर छठ पर्व की शुरुआत की जिसमें बलबीर रोड की नई बस्ती में एक संयुक्त परिवार ने


नगर निगम के खाली प्लॉट पर गड्ढा खोदकर और उस पर त्रिपाल बिछाकर नहर बनाई और अपने परिवार संग छठ की पूजा की तो वही रायपुर में से गुजरने वाली नहर पर लोगों ने छठ पर्व को मनाया और वही मालदेवता नहर पर बहुत संख्या में छठ की तैयारी की गई

थी जिसे पुलिस के द्वारा स्थगित कर दिया गया और पुलिस के कड़े पहरे के बीच उस जगह को की निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति इस जगह पर पहुंचकर छठ पूजा ना करें इस बार हमने कुछ लोगों से भी बातचीत की जिस पर उन्होंने कहा कि यह हमारा सबसे बड़ा त्यौहार है पूर्वांचल का यह सबसे बड़ा त्यौहार होता है

लेकिन कोविड के चलते हम संयुक्त रूप से इसे नहीं कर पा रहे हैं।  और अपने-अपने स्थानों पर करने की वजह से हमारा थोड़ा सा खर्चा बढ़ गया है जिससे अभी जब की कमाई भी पिछले 8 महीनों से नहीं थी और छत पर पाबंदी की वजह से हमारा खर्चा बड़ा और हमने जो संयुक्त व्यवस्था करते थे उसका भी पैसा सभी इंतजाम में खर्च किया था क्या हुआ था जो कि अब वापस नहीं मिल पाएगा लेकिन क्या करें मजबूरी है छठ तो मनाना जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने