केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बढ़ती जनसंख्या की तुलना कैंसर से की

रुड़की-रुड़की में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या की तुलना ‘कैंसर के दूसरे चरण' से की और इसे नियंत्रित करने के लिए एक कड़ा कानून बनाये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह चौथे चरण में चली जाएगी और लाइलाज हो जाएगी।
भाजपा नेता सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण पर एक संगोष्ठी में कहा कि एक कड़ा कानून लागू करना आवश्यक है। जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं। तो उनके लिए मतदान के अधिकारों को रद्द करने और आर्थिक प्रतिबंध जैसे दंड का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के उपायों का विरोध करने वालों ने धर्म को बीच में डाल दिया।गिरिराज सिंह ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बीच प्रजनन दर बहुसंख्यक से बहुत अधिक है। उन्होंने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि जहां भी बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में गिरावट आई है, वहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ गया है।देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश में हर साल दो करोड़ बच्चे पैदा हो रहे हैं। सिंह ने कहा, ‘बढ़ती जनसंख्या दूसरे चरण का कैंसर बन गई है। यह नियंत्रित नहीं है, यह बीमारी चौथे चरण में चली जाएगी और लाइलाज बन जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने