परमार्थ निकेतन में अभिनेता अनिल कपूर और डेविड धवन ने की गंगा आरती

ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन में वर्ष 2018 के शुभागमन पर विविध आध्यात्मिक एवं पर्यावरण सम्बंधी गतिविधियों का आयोजन किया ।नूतन वर्ष के अवसर पर हिन्दी फिल्म जगत के प्रसिद्ध  अभिनेता अनिल कपूर  और फिल्म निदेशक डेविड धवन  ने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में सहभाग किया।प्रसिद्ध अभिनेता  अनिल कपूर  एवं निदेशक  डेविड धवन  ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती  से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उनका ध्यान पर्यावरण एवं घटते जल की ओर आकर्षित करते हुये कहा कि सिनेमा के माध्यम से समाज मेेें जागरूकता का संदेश भी प्रसारित होना चाहिये जिससे स्वच्छ सोच, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के संस्थापक एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के पावन सानिध्य में नव वर्ष के स्वागत हेतु विश्व के कई देशों से विदेशी सैलानियों का जमावड़ा परमार्थ निकेतन में लगा हुआ है। देशी-विदेशी सैलानियों ने आज प्रातःकाल  नन्दिनी त्रिपाठी  द्वारा सम्पादित योग एवं आसन की कक्षा में सहभाग किया तत्पश्चात साध्वी आभा सरस्वती  द्वारा वेद, उपनिषद् एवं गीता में मंत्रों के गायन किया। विश्व के अनेक देशों से आये योगाचार्यों ने साध्वी आभा सरस्वती  के सानिध्य में ध्यान की विभिन्न विधाओं का अभ्यास किया गया। आज परमार्थ में यज्ञ का धुँआ, योग की खुशबु चारों ओर फैली हुई थी। इतनी शक्ति हमें देना दाता और ऐसा वरदान हमें दो माँ का संगीत माताजी के साथ सैकड़ों की तादाद में आये हरे रामा हरे कृष्णा के भक्तों ने गाया जिससे  सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। सब श्रद्धालुओं ने यज्ञ तो किया उसके पश्चात सभी
लग गये स्वच्छता महायज्ञ में और सभी ने मिलकर गंगा के तटों को साफ किया ताकि नये वर्ष का स्वागत स्वच्छता को अंगीकर करते हुये करें।
 स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने प्रातःकालीन यज्ञ में ’इदम राष्ट्राय इदम नमम्’ ’इदम राष्ट्राय स्वाहः की आहूतियाँ समर्पित करते हुये कहा कि अब एक ही यज्ञ की जरूरत है वह है ’राष्ट्र यज्ञ’ और उस यज्ञ में और कुछ नहीं केवल अपने-अपने स्वार्थो की आहूतियाँ देनी है। अपने राष्ट्र को चमन बनाये रखने के लिये; राष्ट्र में अमन बनाये रखने के लिये हम सब को अपने-अपने स्वार्थों की आहूतियाँ देनी है। आज इस यज्ञ के साथ अपने में जो बुराईयाँ है; अपनी कमियाँ है उन्हे इस यज्ञ में भस्म कर देना है। नये साल में एक मिसाल कायम करें और मशाल हाथ में लें पर्यावरण की; अच्छाई की; सच्चाई की शान्ति की सद्भाव की ताकि हमारा प्यारा सा राष्ट्र विश्व में शान्ति के संदेश को देता रहे। अनिल कपूर  ने कहा कि हिमालय धरती पर स्वर्ग है और गंगा का पावन तट उस स्वर्ग की आत्मा है। यहां पर आकर जो आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है उसे शब्दों में व्यक्त करना सम्भव नहीं हैं। मेरे लिये तो यह स्थान स्वर्ग तुल्य है।जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती  ने आध्यात्म, मानव जीवन एवं प्रकृति के संबंधो के विषयों पर गीता एवं भागवत के व्याख्यानों का उदाहरण देकर सैलानियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अभिनेता अनिल कपूर  डेविड धवन एवं अन्य विशिष्ट अतिथियाें को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। उपस्थित सभी श्रद्धालुआें  से देश को स्वच्छ रखने का आहृवान किया।

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत