प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को महिलाओं के लिये सुखद सेवा को शुरु किया

देहरादून- 31 दिसम्बर, 2017 की रात में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की रीति पर इस बार यातायात निदेशालय द्वारा रात्रि के समय महिलाओं को बिना किसी भय के उनके गन्तव्य स्थान निःशुल्क छोड़ने हेतु शहर के विभिन्न चौराहों पर कुल 51 वाहनों को लगाया गया।
31 दिसम्बर, 2017 रात्रि 8.00 बजे से 1 जनवरी, 2018 की प्रातः 01.00 बजे तक शहर में 32 महिलाओं को उनके निवास स्थान तक यातायात निदेशालय के ’’सुखद’’ प्रोजेक्ट के अन्तर्गत लगाये गये वाहनों से छुड़वाया गया। ’’सुखद’’ पहल के अन्तर्गत डायल 100 नम्बर के अतिरिक्त यातायात निदेशालय द्वारा अन्य फोन नम्बर भी उपलब्ध कराये गये थे, जिन पर बड़ी संख्या में महिलाओं की काल प्राप्त हुई काल मिलने के तुरन्त बाद महिलाओें को Pick & drop किया गया। यातायात व्यवस्था हेतु नियुक्त कर्मचारियों द्वारा शहर क्षेत्र में जाम की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने दी गई।जिन महिलाओं को उनके
गन्तव्य स्थल तक छोड़ा गया उनसे फीडबैक प्राप्त किये गये यातायात निदेशक द्वारा बताया गया कि महिलाओं द्वारा ’’सुखद’’ प्रोजेक्ट की भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुये भविष्य में इसे जारी रखने की अपील की गयी। निदेशक, यातायात द्वारा बताया गया कि वर्ष 2018 में प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को केवल महिलाओं के लिये इस सेवा को शुरु किया जायेगा। इस सेवा का लाभ केवल महिलाओं को प्राप्त होगा। इस सेवा के अन्तर्गत शहर क्षेत्र के अलग-अलग 10 स्थानों पर 10 बिक्रम व 10 छोटे वाहन उपलब्ध  रहेगे। 

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत