नगर निगम चुनाव की बिगुल फूंकी आम आदमी पार्टी ने


देहरादून- आम आदमी पार्टी ने फूंकी नगर निगम चुनाव की बिगुल अपने पहले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के जिला एवं महानगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक पंचायती भवन में आयोजित की गई।जिसकी सयुक्त अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमा सिसोदिया एवं महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने करते हुए बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों के सभी वार्ड प्रभारी एवं वार्ड अध्यक्ष की घोषणा की गई जो निम्न है।

बैठक को संबोधित करते हुए उमा सिसोदिया ने कहा कि महानगर इकाई के समक्ष आगामी नगर निगम चुनाव एक बहुत बड़ी चुनौती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।आज की
बैठक में महानगर में मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर एवं नगर निगम के घोटालो व देहरादून की सफाई में नगर निगम की बड़ी विफलता जैसे मुद्दों को जनता के सामने लाने व नगर क्षेत्र में अपने स्तर पे प्रत्येक वार्ड में क्रमवार तरीके से सफाई अभियान, जागरूकता रैली आयोजित करने तथा महानगर में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए।
महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि देहरादून महानगर में कूड़े की समस्या एक विकराल समस्या बन चुकी हैं। जगह जगह गंदगी और कूड़े का अंबार अस्थाई राजधानी में देखा जा सकता है।नगर निगम अपने गैरजिम्मेदाराना रवय्ये एवं
भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जनता को निगम प्रदत सुविधाएं दिलाने में पूर्ण रूप से असफल रहा है। बैठक में एक हेल्पलाइन नंबर 7310611143 की शुरुआत की गई
जिसके माध्यम से जनता अपनी परेशानियाँ का सीधा संवाद पार्टी नेतृत्व से कर सके। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर  तक नगर क्षेत्रो में सफाई अभियान चलाएगी।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राव नसीम, श्याम बाबु पाण्डेय, प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, जिला सचिव अभिषेक बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष विजय तोमर, अशोक सेमवाल, सुदेश चौरसिया, सहदेव विधानसभा अध्यक्ष सरिता गिरी, दिनेश पेटवल, उपमा अगरवाल, सुधीर पन्त, लोकेश बहुगुणा, विनोद बजाज आदि मोजूद रहे!

Comments

Popular posts from this blog

गुमखाल में कार खाई में गिरी तीन की मौत

बद्रीनाथ दर्शन कर लौटे रहे श्रद्धालु की कार खाई में गिरी दो घायल

गोचर में खाई में गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत