Posts

दर्शक दीर्घा से कूद कर धुआं बम फोड़ा गया आखिर क्यों ?

Image
 देहरादून – सवाल तो बनता है? आखिर क्यों! 13 दिसंबर 2001 के दिन संसद भवन पर आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया था। जिसमें हमारे कई सुरक्षा अधिकारी शहीद हो गए थे 13 दिसंबर के दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई शुरू की गई थी की 22 साल बाद 13 दिसंबर 2023 के दिन इन 6 से 7 युवक  व युवती ने सदन के अंदर दर्शक दीर्घा से कूद कर  धुआं बम फोड़ा गया आखिर क्यों इन हमलावरों ने 13 दिसंबर का दिन ही चुना जिस दिन संसद भवन पर हुए हमले की शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। आखिर क्यों आजाद भारत में इस प्रकार की नौबत आई की कुछ लोगों ने यह निर्णय लिया कि सदन के अंदर घुसकर इस प्रकार का क कृत्य किया गया बताया जा रहा है कि यह सभी शहीद ए आजम भगत सिंह के फैन फॉलोअर हैं, और सभी अलग-अलग प्रांतों से हैं शायद इससे पहले कभी एक दूसरे के संपर्क में ज्यादा ना आए हो सोचने का विषय यह है कि आखि़र  क्यों इन लोगों ने इतना बड़ा कदम उठाया और इसके पीछे उनकी मानसिकता क्या रही होगी। आजादी के आंदोलन में शहीद ए आजम भगत सिंह ने सदन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन  कर पर्चे फेंक थे, और आ...

नाबालिक के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

Image
 देहरादून – वादी राकेश (काल्पनिक) निo गांधी ग्राम कोतवाली नगर ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी की फैज़ल पुत्र राशिद निO देवऋषि कॉलोनी, थाना कोतवाली पटेलनगर, देहरादून मूल नि0 किरत पुर, थाना किरतपुर, ज़िला बिजनोर, उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष ने  उनकी नाबालिक पुत्री को जबरन डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा उसकी आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी दी। और उससे पैसों की मांग की तथा मना करने पर उसके साथ गाली- गलौज करते हुए उसके परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी गई। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर  पर मुक़दमा अपराध संख्या 582/23 धारा 376/384/504/506 ipc व धारा 5/6 पोकसो act में बनाम फैज़ल पंजीकृत किया गया।थाना कोतवाली नगर ने एक पुलिस टीम गठित कर  अभियुक्त फैज़ल को गिरफ़्तार किया गया,  । 

मसूरी के बार्लोगंज में एक आदमी खाई में गिरा

Image
 मसूरी – जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि बार्लोगंज के पास एक व्यक्ति लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। यह सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा से हेड कांस्टेबल  सुशील कुमार एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।    एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर घायल व्यक्ति जितेंद्र पाल सिंह पुत्र स्व हरीश पाल, उम्र 60 वर्ष निवासी मिडवे रेस्टोरेंट मसूरी तक पहुंच बनाई। ततपश्चात फायर सर्विस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। 

उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर तमंचे तथा जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून – पुलिस  द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग को चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने टोंस ब्रिज से जड़ी बूटी फार्म जाने वाले मार्ग पर  सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को, जोकि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर अमित पुत्र जसवीर सैनी निवासी सुहाखेड़ी सरसावा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया गया, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 01  तमंचा 315  बोर मय 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं, तथा प्रेमनगर क्षेत्र में आता जाता रहता हैं। पूर्व में अभियुक्त का सम्पर्क प्रेमनगर में कॉलेज में पड़ने वाले लड़कों से हुआ था, जिनको अभियुक्त द्वारा अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया था, अभियुक्त द्वारा कॉलेज में होने वाले झगड़ो में अपने पक्ष का रौब दिखाने के लिए उक्त तमंचे को  लेकर देहरादून आना बताया गया, जिसे पुलिस द्वारा उससे पूर्व ही चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध...

बंद दुकान में की चोरी पुलिस ने लिया पकड़ा

Image
देहरादून – मंजीत पाल निवासी पाल जन सेवा केन्द्र जैन प्लाट, रायपुर, देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि 10 दिसम्बर की रात में अज्ञात चोर ने वादी की जैन प्लाट रायपुर स्थित सीएचसी सेन्टर दुकान का ताला तोडकर 40 हजार रूपये की नगदी व मोबाइन फोन चार्जर, हेड फोन व आधार कार्ड चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 537/2023 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 प्रमोद उनियाल के सुपुर्द की गयी । गठित पुलिस टीमों ने पूर्व में चोरी के अपराधों में गिरफ्तार अभियुक्त का सत्यापन कर उनकी जानकारी एकत्रित की गयी व घटनास्थल के आस-पास व आने जाने वाले मार्गो पर लगभग 01 किलो मीटर के रेडियस में लगे कुल 26 सीसीटीवी फुटैज को चैक किया गया।  घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति के दुकान के अन्दर आने व घटना के बाद जाने की फुटैज प्राप्त हुई। प्राप्त फुटेज का सत्यापन कराया गया तो उक्त व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई, जिस पर सुनील कुमार के घर में दबिश दी गयी तो उनके परिजनों द्वारा बताया गय...

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी ने एक लिखित तहरीर दी की उनकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ नीरज कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र नामालूम निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के द्वारा बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के संबंध में दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता पर कोतवाली ऋषिकेश में एक टीम गठित की गई। गठित टीम फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को सर्विलांस की सहायता लेकर अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। 11 नवंबर को गठित टीम के द्वारा नामजद अभियुक्त उपरोक्त को साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।      

भालू की पित्त की थैली के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
 चमोली –  एसओजी व थाना चमोली ने वन विभाग चमोली रेंज की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही में भालू ( वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शेड्यूल वन में संरक्षित जीव) की दुर्लभ 43 ग्राम पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) बरामद।वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए  चमोली पुलिस का लगातार वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम को इन तस्करों की धरपकड़/गिरफ्तारी की जा रही है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही कर नन्दप्रयाग क्षेत्र में शौचालय के पास से एक वन्य जीव तस्कर गमन सिंह पुत्र शिव बहादुर निवासी ग्राम रकुम आंचल नेपाल वर्तमान पता पुरसाडी चमोली को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 43 ग्राम भालू की पित्त बरामद की गयी। जिसकी अनुमानित कीमत 3,00000/- रुपए है।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली में मु0अ0सं0 – 47/2023, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 धारा 2/9/50/51 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह फांस लगाकर प्रतिबंधित वन्य जीव भालू का शिकार करता था व ऊँचे दाम पर उसके ...