Posts

सात लाख रुपए की आठ स्कूटी व मोटर साईकिल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –सुशील सिंह रावत निवासी नत्थनपुर देहरादून ने कोतवाली नगर में एक लिखित तहरीर दी कि उसकी मोटरसाइकिल पल्सर पीएनबी बैंक एस्लेहाल पार्किंग से किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली जिस पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 251/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 संजय मेहरोत्रा के सुपुर्द की गयी।   वादी सादिक हुसैन निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग ने चौकी लक्खीबाग में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि 29/30 जून 23 को किसी अज्ञात चोर ने उनकी स्कूटी उनके घर के पास से चोरी कर ली है, जिस पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 259/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मोहन नेगी के सुपुर्द की गयी। 04 जुलाई 23 को  नीलम अवस्थी निवासी आवसीय परिसर दून अस्पताल देहरादून ने थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र दी  की किसी अज्ञात चोरों ने उसकी स्कूटी दून अस्पताल की पार्किंग से चोरी कर ली है जिस पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 260/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 आशीष रावत के सुपुर्द की गयी । केस नम्बर चार सन्नी सिंह निवासी खुडबुडा ने थाना कोतवाली पर एक प्रा0 पत्र दी की 04 जुलाई को उनकी स्कूटी एक्टिवा ...

बड़ेथी में एक कार खाई में गिरी दो की मौत एक घायल

Image
 उत्तरकाशी – जनपद उत्तरकाशी में स्थानीय लोगों ने एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि बड़ेथी में एक कार लगभग 800 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू के लिए टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से एस डी आर एफ टीम मुख्य आरक्षी मनोज चौहान आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन खाई में लगभग 800 मीटर नीचे गिरकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप के माध्यम से खाई उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया।  वाहन (HR26BE6018) में 03 लोग सवार थे जिसमें 01 महिला व 02 पुरुष सवार थे, जोकि चिन्यालीसौड़ की तरफ से अपने गांव इंद्रा टिपरी जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला के साथ दोनों उनके बेटे थे जो भारतीय सेना में सेवारत है। घटना में एक पुरुष भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्...

लाखों रुपये की हेरोइन व चरस के साथ पूर्व प्रधान सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  सहसपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी उचित दिशा/ निर्देश देकर थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया है, गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लांघा तिराहे के पास से एक बिना नम्बर की स्विफ्ट कार को रोका गया।  जिसमें सवार 02 व्यक्तियों राशिद अली 52 वर्षीय (पूर्व प्रधान) व जावेद 52 वर्षीय की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 152 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।मादक पदार्थ की बरामदगी पर दोनो अभियुक्तो को  अंतर्गत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त राशिद अली वर्ष 2018 में कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर से बलात्कार के अभियोग में जेल जाना एवं अभियुक्त जावेद का 01 वर्ष पूर्व थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर से एनडीपीएस एक्ट में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तो के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।पूछताछ पर अभियुक्त ने बेहट जनपद सहारनपुर से फुटकर में हेरोइन एकत्रित कर सहसपुर सेलाकुई में  बेचने लाना बताया गया। अभियुक्त...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर बाबा नीम करौरी का चित्र भेंट किया

Image
  नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा नीम करौरी का चित्र भेंट कर प्रदेश की स्थिति पर चर्चा की और  उन्होने उत्तराखण्ड में होने वाले ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री को किया आमंत्रित। मुख्यमंत्री धामी ने किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिये केन्द्र से 1546 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के लिए दिशा निर्दे का अनुरोध किया वहीं अमृतसर-कोलकाता इण्डस्ट्रीयल कॉरिडोर के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के अंश लगभग रू0 410 करोड़ को जल्द अवमुक्त किये जाने का अनुरोध किया। साथ ही जोशीमठ भू-धसांव से प्रभावितों के लिये धनराशि अवमुक्त करने जमरानी बांध परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने देहरादून के रेलवे स्टेशन को हरावाला शिफ्ट किए जाने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया। 

इस जगह लिंचोली में वेस्ट बंगाल के श्रद्धालु का हुआ स्वास्थ्य खराब

Image
 रुद्रप्रयाग – सोमवार को छानी कैम्प में दुकानदारों ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि लिंचोली के पास एक व्यक्ति का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम अपर उप निरीक्षक संजय नेगी रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त अस्वस्थ श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया। श्रद्धालु बलीचन्द मुख़र्जी निवासी वेस्ट बंगाल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग ले जाने की सलाह दी गयी। जिस पर एस डी आर एफ टीम द्वारा उन्हें रात में ही बिना समय गंवाए  न्यूनतम समय में लिंचोली से भीमबली पहुँचाकर डीडीआरएफ टीम के सुपर्द कर सोनप्रयाग भिजवाया गया। 

इधर जूड्डों-लोहारी डेम के पास ट्रक खाई में गिरा ड्राइवर की मौत

Image
 देहरादून – थाना कालसी ने एस डी आर एफ टीम को सूचित किया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ टीम जब  घटनास्थल पर पहुँची तो देखा कि ट्रक ट्रक संख्या HR 58 C 1082 मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये रोप के माध्यम से खाई में गिरे ट्रक तक पहुँच बनायी, ट्रक ड्राइवर मीन बहादुर 42 वर्षीय पुत्र तेग बहादुर निवासी ज्वालापुर हरिद्वार की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एस डी आर एफ टीम ने रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतक व्यक्ति उत्तरकाशी नमकीन की सप्लाई के लिए गया था व वापसी के दौरान जुडो लोहारी डैम के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा।     

यहां एसबीआई के एटीएम को कटकर चुराऐ लाखों रुपए

Image
 देहरादून – कोतवाली डोईवाला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM से रुपए चोरी के सम्बन्ध में ATM की देखरेख करने वाली कम्पनी के मैनेजर गौरव कुमार नेटवर्क सपोर्ट मैनेजर Financial Software Systems (P) Ltd) Kalpataru Park, थाणे महाराष्ट्र ने अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0स0 209/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया। जांच के दौरान पीड़ित ने बताया गया कि 26 मई 23 की  सुबह एटीएम में 8 लाख रू0 एजेन्सी द्वारा डाले गये थे। पुलिस ब वादी को घटना के समय तक एटीएम में शेष कुल धनराशि का विवरण उपलब्ध करने का अभिलेख प्रस्तुत करने कहा गया।प्रभारी निरीक्षक डोईवाला ने कोतवाली डोईवाला तथा एस.ओ.जी. देहात की 04 पुलिस टीमें गठित की गई। वरिष्ठ उ0नि0 डोईवाला, थानाध्यक्ष रानीपोखरी, प्रभारी एसओजी देहात तथा चौकी प्रभारी हर्रावाला के नेतृत्व में गठित टीमों को अलग-अलग टास्किंग देकर घटना के खुलासे को रवाना किया गया। सीसीटीवी फुटेजों के देखने पर दिल्ली नम्बर की सफेद रंग का कार से आना व जाना ज्ञात हुआ, जिससे सम्बन्ध में जानकारी करने पर  कार मे लगी नम्बर प्लेट का फर्जी होना पाया गया।  साथ ही ...