Posts

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्रद्धांजलि दी

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में  गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।   पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने बेहद कठिनाइयों का सामना करते हुए भारत देश के प्रधानमंत्री बने और उन्होंनेइस अवसर पर सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे।

समान नागरिक संहिता सदस्यों ने दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को जानकारी व उनके सुझाव लिए

Image
 देहरादून – राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विषेशज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी देकर उनके सुझाव प्राप्त करना है। विशेषतौर से महिलाओं व युवाओं को इसके बारे में बताते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, सम्पत्ति का अधिकार, आदि पर सुझाव प्राप्त कर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में समाहित करना है।   सदस्यों द्वारा भ्रमण का कार्यक्रम राज्य के सीमान्त गॉव, माणा जनपद चमोली से आरम्भ किया गया। शनिवार को माणा गॉव में सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गयी। समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी देने के उपरान्त उपस्थित महिलाओं, पुरूषों व युवाओं द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित रीति-रिवाजों के विषय में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा विभिन्न मुद्दों पर सुझाव प्रेषित किये गये। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा पहन कर प्रतिभाग किया गया। जोशीमठ के नगर पालिका भवन में दोपहर को विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा बैठक...

देखिए वीडियो में केदारनाथ धाम में एक बार फिर टूटा ग्लेशियर

Image
 रुद्रप्रयाग – केदार घाटी में केदारनाथ धाम से ऊपर एक बार फिर आया टूटा ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फीली तूफान की तीव्रता तो इतनी नहीं थी। कि कोई नुकसान होता लेकिन सोचने विषय यह है कि करीब 1 महीने के अंतराल में यह तीसरा  बार टूटा ग्लेशियर है।  जो भू वैज्ञानिकों को भी सोचने पर विवश कर देगा कि आखिर इस प्रकार से यकायक   बार-बार  ग्लेशियर क्यों  टूटा रहे हैं।

भद्रकाली के पास बाइक खाई में गिरी एक घायल

Image
 टिहरी -   मुनिकिरेती थाने ने एस डी आर एफ को सूचना दी की कुंजापुरी मंदिर जाते समय एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम आरक्षी अजीत सिंह  रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि रास्ते से नीचे खाई में एक व्यक्ति बाइक समेत गिरा हुआ है। स्थानीय लोगों से पता चला कि व्यक्ति बाइक से काफी तेज गति से आ रहा था व डिवाइडर से टकराकर रास्ते से नीचे गिर गया।रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल खाई में उतरकर घायल व्यक्ति को स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मुख्यमंत्री ने अंकिता के परिजनों भरोसा दिलाते हुए कहा दोषियों को दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा

Image
पौड़ी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जनपद अंतर्गत श्रीनगर के डोभ श्रीकोट गांव पहुँचे और अंकिता के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। और भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।मामले की जांच को डीआईजी पी.रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई है जिसने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और जांच में जिन भी लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है उन पर भी कानून सम्मत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की धनराशि भी प्रदान की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एस एस पी  यशवंत सिंह चौहान,  आदि भी उपस्थित रहे।

रोगी के सत्यापन -पत्र के बाद होगा आयुष्मान क्लेम का भुगतान

Image
देहरादून – राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण: प्रदेश में संचालित आयुष्मान योजना के 4 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। इस अवधि में 5 लाख 75 हजार से भी अधिक रोगियों का उपचार किया गया है। कतिपय लाभार्थियों द्वारा समय-समय पर यह शिकायत की गयी है कि चिकित्सालयों द्वारा उपचार को पूर्णतया निःशुल्क रूप से उपलब्ध नहीं कराया गया तथा चिकित्सालय द्वारा उपचार ले रहे लाभार्थी से धनराशि ली गयी, जो आयुष्मान योजना की गाईड लाइन्स तथा चिकित्सालय के साथ किये गये अनुबन्ध के विरूद्ध है। ऐसे अनेक मामलों में प्राधिकरण द्वारा लाभार्थियों से ली गयी धनराशि को चिकित्सालय से वापस भी कराया गया।आयुष्मान योजना के चतुर्थ वर्षगांँठ पर 23 सितम्बर 22 को आयोजित आरोग्य मंथन-4 में योजना के क्रियान्वयन को पारदर्शी बनाने हेतु प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा यह घोषित किया गया कि  2 अक्टूबर 22 से रोगी के उपचारोपरांत लाभार्थी से सत्यापन प्रमाण-पत्र लिया जायेगा कि उपचार के हेतु चिकित्सालय द्वारा कोई भी धनराशि नहीं ली गयी है तथा उसका उपचार पूर्णत नि:शुल्क किया गया है।राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 28 सितम्बर 22 को इस सम्बन्ध में...

रामगढ़ के पास पिकअप क्या हुआ एक्सीडेंट दो घायल

Image
 नैनीताल – पुलिस चौकी खैरना द्वारा अवगत कराया गया कि रामगढ़ के पास पाड़ली में एक पिकअप वाहन (UK01-1307) ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड के किनारे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।सूचना पर एस आई राजेश जोशी ने रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। यह वाहन हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहा था जिसमें 02 लोग सवार थे। सवार दोनों व्यक्तियों में से 01 को स्थानीय व्यक्तियो द्वारा निकाल लिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी में बुरी तरह से फंसा हुआ था। एस डी आर एफ टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए पहले तो गाड़ी फंसे हुए व्यक्ति को सांत्वना दी, जिसके उपरांत एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए कटिंग उपकरणों की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ गाड़ी के विभिन्न हिस्सों को काटकर फंसे हुए व्यक्ति संजीव कुमार पुत्र केसाब राम, उम्र- 39 वर्ष, निवासी- बरेली, उत्तर प्रदेश। और राम पुनीत यादव पुत्र स्व0 श्री सुकन यादव, उम्र- 20 वर्ष, निवासी- दरभंगा, बिहार को बाहर निकाला। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा  घायल व्यक्ति को निकालने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु ...