मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्रद्धांजलि दी

 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में  गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।


भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। 

 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने बेहद कठिनाइयों का सामना करते हुए भारत देश के प्रधानमंत्री बने और उन्होंनेइस अवसर पर सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने