Posts

बीन नदी में फंसी कार तीन लोगों का किया रेस्क्यू

Image
ऋषिकेश – वर्षा के कारण ऋषिकेश और चीला के बीच होकर बहने वाली बीन नदी में उफान आ गया। इस बात से अनजान कार सवार तीन लोग बीच नदी में फंस गए। यह सभी लोग हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में फंसे तीन लोगों को सकुशल वाहन सहित बाहर निकाला। मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एस डी आर एफ को सूचना मिली कि हरिद्वार वाया चीला ऋषिकेश आ रहे कार सवार तीन लोग बीन नदी में फंस गए हैं। नदी में उफान आया हुआ था मगर कार सवार मनीष जखमोला (31 वर्ष) पुत्र भगवती प्रसाद, ऋषिकेश,विकास उनियाल(36 वर्ष) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश, सूरज सिंह ( 28 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश तीनों व्यक्तियों को इस बात की जानकारी नहीं थी। इन्होंने रात अंधेरे में ही कार को नदी के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की।यह सभी लोग कार सहित बीच नदी में फंस गए। मदद के लिए इन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढाल वाला  से तत्काल मौके पर पहुंची व रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों तीनों व्यक्तियों को रेस्क्यू करने के...

विकास शर्मा ने पकड़ा आप का हाथ

Image
 रुड़की –  आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया तथा प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने रुड़की में एक कार्यक्रम में विकास शर्मा और उनके 50 साथियों को आम आदमी पार्टी की टोपी और माला पहना कर के पार्टी में शामिल किया।प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी नए साथियों को आम आदमी पार्टी परिवार का सदस्य बनाते हुए कहा कि लोग केवल दिल्ली और पंजाब में नहीं बल्कि उत्तराखंड में, हरियाणा में, हिमाचल में, गुजरात में और देश के अन्य राज्यों में अब आम आदमी पार्टी को भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा देश में फैलाई गई आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ आम आदमी खड़ा होकर केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए मन बना रहा है। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने 2 राज्यों में सरकार बनाकर के लोगों को किसी किस्म की परेशानी ना हो उनके रोजमर्रा की जरूरत की अनेक प्रकार के प्रमाणपत्रों को घर पर बनाने की एक नई रीति शुरू करके एक ईमानदार सरकार की मिसाल पेश की है। दिल्ली में बिजली और पानी निश...

प्रदेशवासी13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराऐ -सीएम

Image
 देहरादून ― मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट को तिरंगा सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया।    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में  अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृ...

डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाली फरार इनामी शातिरा मुम्बई में हुई गिरफ्तार

Image
 देहरादून – चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही  शातिरा योगिता धूलिया मुंबई में हुई गिरफ्तार। घटना कुछ इस प्रकार से है आजाद डिमरी ने थाना नेहरू कॉलोनी में वर्ष 2019 को लिखित तहरीर दी थी की नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म संचालित करने वाले मृणाल धूलिया व योगिता धूलिया ने उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी लगवाने व उत्तराखंड सरकार से 90 पदों का सृजन करने की एवज में कई बेरोजगारों से लगभग 01 करोड़ 42 लाख रुपये ठग कर दोनों पति पत्नी फरार हो गए‌। जिस पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0: 13/19 धारा 420,406,506, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम द्वारा गहनता से विवेचना कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। किन्तु दोनों अभियुक्त ठगी के पश्चात से ही फरार हो गए थे। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्त मृणाल धूलिया को 7 जुलाई 20 को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जेल में है किंतु योगिता धूलिया अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी,  जिसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट ज...

सेब से लदी पिकअप खाई में गिरी दो की मौत

Image
त्यूणी –सुबह के समय थाना त्यूणी को सूचना मिली की ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड  खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिरी है।इस सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल बचाव/राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल  त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप UK07CD-0843  जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी। जो सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है,  मौके पर दो मृतकों के शव पड़े थे। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर / निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया जा रहा है। मृतकों की पहचान निम्नवत गई है। किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष। पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष।

स्कूल की बच्ची हुई गुम पुलिस को मिली

Image
 कालसी-  कालसी थाने को सूचना मिली कि कालसी स्थित एक स्कूल के आवासीय होस्टल से एक  बच्ची जिसकी  उम्र करीब 7 वर्ष जो बिना बताये  स्कूल से कहीं चली गयी हैं। चूंकि नाबालिक छोटी बच्ची का इस तरह से हॉस्टल से जाना गंभीर मामला होने के कारण  इस बच्ची की तलाश में थाना कालसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। आस पास के एरिया में तलाश किया गया तथा अधिक से अधिक लोगो को इसके बारे में बताया गया। सूचना मिली की  एक महिला को एक बच्ची मिली है।  इस सूचना पर स्कूल व पुलिस द्वारा सर्च करते हुए बच्ची को सकुशल कालसी से बरामद कर लिया गया अंजली द्वारा बताया गया कि उसे हॉस्टल में नहीं रहना है और अपने घर जाना है जिसके बाद बच्ची के परिजनों को सूचना दी गयी  बच्ची को स्कूल प्रशासन के सुपुर्द किया गया यहां से बच्ची को इसके परिजन अपने साथ घर ले गए है, जांच से पाया गया कि एक बच्ची हॉस्टल में एडजेस्ट  नही कर पा रही थी, पूर्व में भी उसके द्वारा इस प्रकार हॉस्टल से जाना प्रकाश में आया है। तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

राह चलती युवती से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश –  शिकायकर्ती के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई कि जब में 28 जुलाई 22 को जिम से वर्कआउट करके आ रही थी। जैसे ही में रेलवे रोड पर आई एक व्यक्ति एक छोटी लड़की का पीछा कर रहा था तो मैंने उसको रोका विरोध किया तो उसने आज मेरे साथ शनिवार को छेड़छाड़ करने की कोशिश की और गाली गलोज कि जब मैंने उसको मना किया तो वह मेरे साथ छेड़खानी करके भाग गया।प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली  पर मुकदमा अपराध संख्या- 410/2022 धारा-354 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत  अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे और मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना  से संबंधित अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर आज  30 जुलाई 22 को मुखबिर की सूचना पर  घटना से संबंधित अभियुक्त सचिन कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी टनकपुर जिला चंपावत हाल निवासी ढाल वाला टिहरी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष को पुराना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।