Posts

डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाली फरार इनामी शातिरा मुम्बई में हुई गिरफ्तार

Image
 देहरादून – चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही  शातिरा योगिता धूलिया मुंबई में हुई गिरफ्तार। घटना कुछ इस प्रकार से है आजाद डिमरी ने थाना नेहरू कॉलोनी में वर्ष 2019 को लिखित तहरीर दी थी की नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म संचालित करने वाले मृणाल धूलिया व योगिता धूलिया ने उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी लगवाने व उत्तराखंड सरकार से 90 पदों का सृजन करने की एवज में कई बेरोजगारों से लगभग 01 करोड़ 42 लाख रुपये ठग कर दोनों पति पत्नी फरार हो गए‌। जिस पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0: 13/19 धारा 420,406,506, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टीम द्वारा गहनता से विवेचना कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। किन्तु दोनों अभियुक्त ठगी के पश्चात से ही फरार हो गए थे। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्त मृणाल धूलिया को 7 जुलाई 20 को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जेल में है किंतु योगिता धूलिया अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी,  जिसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट ज...

सेब से लदी पिकअप खाई में गिरी दो की मौत

Image
त्यूणी –सुबह के समय थाना त्यूणी को सूचना मिली की ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड  खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिरी है।इस सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल बचाव/राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल  त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप UK07CD-0843  जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी। जो सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है,  मौके पर दो मृतकों के शव पड़े थे। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर / निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया जा रहा है। मृतकों की पहचान निम्नवत गई है। किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष। पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष।

स्कूल की बच्ची हुई गुम पुलिस को मिली

Image
 कालसी-  कालसी थाने को सूचना मिली कि कालसी स्थित एक स्कूल के आवासीय होस्टल से एक  बच्ची जिसकी  उम्र करीब 7 वर्ष जो बिना बताये  स्कूल से कहीं चली गयी हैं। चूंकि नाबालिक छोटी बच्ची का इस तरह से हॉस्टल से जाना गंभीर मामला होने के कारण  इस बच्ची की तलाश में थाना कालसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। आस पास के एरिया में तलाश किया गया तथा अधिक से अधिक लोगो को इसके बारे में बताया गया। सूचना मिली की  एक महिला को एक बच्ची मिली है।  इस सूचना पर स्कूल व पुलिस द्वारा सर्च करते हुए बच्ची को सकुशल कालसी से बरामद कर लिया गया अंजली द्वारा बताया गया कि उसे हॉस्टल में नहीं रहना है और अपने घर जाना है जिसके बाद बच्ची के परिजनों को सूचना दी गयी  बच्ची को स्कूल प्रशासन के सुपुर्द किया गया यहां से बच्ची को इसके परिजन अपने साथ घर ले गए है, जांच से पाया गया कि एक बच्ची हॉस्टल में एडजेस्ट  नही कर पा रही थी, पूर्व में भी उसके द्वारा इस प्रकार हॉस्टल से जाना प्रकाश में आया है। तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

राह चलती युवती से छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश –  शिकायकर्ती के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई कि जब में 28 जुलाई 22 को जिम से वर्कआउट करके आ रही थी। जैसे ही में रेलवे रोड पर आई एक व्यक्ति एक छोटी लड़की का पीछा कर रहा था तो मैंने उसको रोका विरोध किया तो उसने आज मेरे साथ शनिवार को छेड़छाड़ करने की कोशिश की और गाली गलोज कि जब मैंने उसको मना किया तो वह मेरे साथ छेड़खानी करके भाग गया।प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली  पर मुकदमा अपराध संख्या- 410/2022 धारा-354 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत  अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे और मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना  से संबंधित अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर आज  30 जुलाई 22 को मुखबिर की सूचना पर  घटना से संबंधित अभियुक्त सचिन कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी टनकपुर जिला चंपावत हाल निवासी ढाल वाला टिहरी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष को पुराना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

बलात्कार एवं पोक्सो में फरार आरोपी गिरफ्तार

Image
 देहरादून – स्थानीय निवासी ने थाना सेलाकुई पर अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष के घर से गुमशुदा होने के संबंध में तहरीर दी गई थी।  7 फरवरी को थाना सेलाकुई पर अपहरण की धाराओं में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था विवेचना के मध्य प्रकाश में आया कि वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अख्तर हुसैन पुत्र असगर अली निवासी जलालपुर कुचायकोट जिला गोपालगंज बिहार भगा कर ले गया है। जिस पर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा उपरोक्त  अपहर्ता की तलाश करते हुए लोकेशन के आधार पर अपहर्ता को  24 फरवरी 22 को पूना महाराष्ट्र से बरामद किया गया था लेकिन अभियुक्त अख्तर हुसैन फरार हो गया था अपहर्ता को बरामद कर सेलाकुई लाकर अपहर्ता का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए और अपहर्ता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 366/376 भादवी एवं 5/6 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई और अभियुक्त की तलाश की गई तो अभियुक्त अपने मूल पते व संभावित स्थानों से फरार चल रहा था!वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को एक  टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम को प्राप्त आदेश - निर्देशों से अवगत कराया...

उत्तराखण्ड को जल्द बनेंगे ड्रग्स फ्री देवभूमि

Image
देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। इसके लिये सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें। मुख्यमंत्री सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने के लिए सभी को जिम्मेदारी और समन्वय से कार्य करना है। वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य हासिल करना है। एक ओर जहां ड्रग्स सप्लायर्स पर कङा प्रहार करना है, वही दूसरी ओर बच्चों और युवाओं को ड्रग्स की चपेट में आने से बचाना है। ड्रग्स सप्लाई की चेन को तोडने के लिए पुलिस विभाग मुखबिर तंत्र को और मजबूत करे। ड्रग्स नेटवर्क को तोडने के लिए पुलिस, आबकारी व ड्रग्स कंट्रोलर मिलकर काम करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रग्स लेने वाले बच्चों और युवाओं की सही तरीके से काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। काॅलेजो में एडमिशन के समय विशेष काउंसिल की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रग्स लेते हुए पकङे जाने वाले बच्चों के साथ अपराधियों की तरह बर्ताव न करके उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाए। कालेजों मे...

डबल डेकर बस पलटी बाल-बाल बचे यात्री

Image
ऋषिकेश - थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस PWD तिराहे के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होने के कारण रोड पर पलट गई है जिसमे लगभग 60 से 65 यात्री सवार है। डबल डेकर बस (UP 54 T 8131) जिसमे सवार व्यक्ति उत्तरप्रदेश से आये हुए थे, अनियंत्रित होने से सड़क पर ही पलट गई थी, तथा उसमें सवार यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे। बस को जेसीबी की सहायता से सीधा किया जा सका।  एस डी आर एफ द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाया गया।