Posts

उत्तराखण्ड में भारी बारिश की चेतावनी पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल एस डी आर एफ अलर्ट

Image
 देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आज से अग्रिम तीन दिवस तक  राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना होने का अलर्ट जारी  किया गया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली ,ओलावृष्टि,तेज हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना है। मौसम विभाग की इस चेतावनी पर कमाण्डेन्ट एस डी आर एफ नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों मे व्यवस्थापित एस डी आर एफ की सभी टीमें अलर्ट अवस्था में रखा गया है। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है। कि वे किसी भी आपात परिस्थिति केलिए पूर्णतः अलर्ट रहे व रेस्क्यू उपकरणों को भी  कार्यशील दशा में रखें। राज्य में  एस डी आर एफकी 29 टीमों का व्यवस्थापन निम्न है- देहरादून में  सहस्त्रधारा, चकराता।टिहरी में  ढालवाला (ऋषिकेश), कोटि कॉलोनी, ब्यासी (कौड़ियाला) उत्तरकाशी में उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट,जानकीचट्टी/यमुनोत्री।पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली।चमोली में गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर,श्री बद्रीनाथ। रुद्रप्रयाग में  सोनप्रयाग, अगस्तमुनि,लिनचोली, श्रीकेदारना...

वाॅकिंग वैक्सीनेशन में लगाओ टीका और स्कूटी, स्मार्ट फोन व अन्य प्राईज जीतों

Image
देहरादून –दून में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले कोविड  वैक्सिनेशन मेला के दौरान वॉकिंग वैक्सिनेशन सेन्टर बनाए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने संयुक्त रूप से जनपद अवस्थित पैसिफिक मॉल एवं पल्टन  बाजार का निरीक्षण किया। जनपद में 18 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक चलने वाले कोविड वैक्सीनेशन मेला मनाया जा रहा है जिसमें पैसिफिक माल्स, पल्टन बाजार सहित जनपद के मुख्य बाजारों में वाॅकिंग वैक्सीनेशन टीम द्वारा बाजारों में आने वाले व्यक्तियों, जिनकी दूसरी डोज लगनी है, को बाजारों शाॅपिंग के दौरान टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। इस अवधि में टीकाकरण करवाने वाले व्यक्तियों को स्कूटी, एलईडी, स्मार्ट फोन सहित कई आकर्षक प्राईज जितने का भी मौका मिलेगा।    इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पल्टन बाजार में बिना मास्क के दुकान पर सामान बेच रहे दुकानदारों एवं बिना मास्क के आए लोगों के  चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन-जिन दुकानों में गाईडलाईन का परिपालन नहीं हो रहा है तथा दुकानदारों एवं खरीदारी करने आए व्यक्तियों ने ...

सीएम धामी ने द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर में द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया। माता मंगला के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले महाराज और माता मंगला  ने प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों एवं 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला और भोले महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने  जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले महाराज एवं माता मंगला ने उत्तराखण्ड के लिए समय-समय पर अनेक सौगात दी हैं। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने डायलिसिस केन्द्रों एवं सचल चिकित्सालयों की बड़ी सौगात दी है। 12 दूरस्थ डिग्री कॉलेजों के लिए भी उन्होंने एक लाख किताबे दी हैं।  मात...

विजयदशमी के अवसर पर चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां तय

Image
 रूद्रप्रयाग –विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शीतकाल को शनिवार 20 नवंबर  मार्गशीर्ष 5 गते प्रतिपदा को वृष लग्न- राशि में  शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद हो जायेंगे। जबकि पंच पूजाएं  मंगलवार 16 नवंबर  से शुरू होंगी। आज श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हुई। तिथि की घोषणा विधि विधान से पूजा-अर्चना पंचाग गणना पश्चात  रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा की गयी।धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल एवं आचार्य वेदपाठियो द्वारा पूजा अर्चना की गयी। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह की देखरेख  एवं उपस्थिति  में संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ इस अवसर पर   देवस्थानम बोर्ड के सदस्य गोविंद सिंह पंवार, ग्राम प्रधान माणा  पीतांबर मोल्फा, राजेंद्र चौहान, गिरीश चौहान, भूपेंद्र रावत, कृपाल सनवाल आदि भी मौजूद रहे। पंच पूजाओं में 16 नवंबर को गणेश जी की पूजा  एवं कपाट बंद,17 नंवंबर को आदिकेदारेश्वर जी कपाट बंद होंगे।18 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन, वेद ऋ...

ब्रोंकोस्कोपी कर निकाली बच्चे के फेफडे़ में फंसी सीटी

Image
                                                                                                  ऋषिकेश – नौ साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी सीटी को बिना सर्जरी किए ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से निकालने में एम्स,ऋषिकेश के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग ने खास सफलता पाई है। खेल-खेल में सीटी बजाते समय बच्चे के मुंह के रास्ते फेफड़े में जगह बना चुकी यह सीटी 6 दिनों से फंसी हुई थी। अब पूरी तरह से स्वस्थ होने पर बच्चे को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी नौ वर्षीय बच्चे के बाएं फेफड़े में सीटी फंस जाने के कारण वह छह दिनों से खांसी और सांस लेने में हल्की तकलीफ से ग्रसित था। धीरे-धीरे उसकी यह परेशानी बढ़ने लगी। बीते सप्ताह इस बच्चे को लेकर उसके परिजन एम्स ऋषिकेश में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे, विभाग के एडिशनल प्रोफेसर ड...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सपरिवार किया कन्याओं का पूजन

Image
 देहरादून –राज्यपाल  लेफ्टिनेंट जनरल  गुरमीत सिंह(से नि) ने गुरूवार को महानवमी के अवसर पर राजभवन में कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा।  राज्यपाल  गुरमीत सिंह ने सपरिवार पारम्परिक विधि विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भी वितरित किए। इस अवसर पर दुर्गा पूजन की बधाई देते हुए राज्यपाल ने बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। महिलाओं का सम्मान और पूजन भारतीय संस्कृति का अंग है। नारी की महत्ता को बताने के लिए हमारे पर्व मार्गदर्शन का कार्य करते रहेंगे।                                                                         

लंदन से आये जतिन्द्र को दहेज मामले में पुलिस ने इन्दिरा गाँधी एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

Image
दिल्ली– थाना रायपुर में रणजीत कौर पुत्री राजपाल सिंह निवासी-ईश्वर विहार –I सुन्दरवाला ने 20 अक्टूबर 2013 को अपने सुसराल पक्ष द्वारा गाली-गलौच व मारपीट कर 10 लाख रूपये दहेज की माँग करते हुए मुझे मानसिक व शारिरिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में  एक शिकायती पत्र दिया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर हस्ब आदेश  थानाध्यक्ष के थाना हाजा पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 138/13 धारा 498ए,323,504,506 भा0द0वि0 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम जतिन्द्र सिंह आदि सुसराल पक्ष के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।तथा चूँकि अभियुक्त जतिन्द्र सिंह पुत्र तारा सिंह नि0 म0नं0-2367 सैक्टर 40 सी चण्डीगढ  जो कि 05 वुडलैण्ड एवन्यू सलौंग बेरकशिअर लंदन में निवासरत् होने के कारण मुकदमा उपरोक्त में तत्कालिन विवेचक द्वारा अभियुक्त जतिन्द्र सिंह पुत्र तारा सिंह नि0 म0नं0-2367 सैक्टर 40 सी चण्डीगढ  हाल पता-05 वुडलैण्ड एवन्यू सलौंग बेरकशिअर लंदन के विरूद्ध मफरूरी में आरोप-पत्र 06/06/2015 को न्यायलय को प्रेषित किया गया । तथा मुकदमा उपरोक्त मे अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध   24/...