उत्तराखण्ड में भारी बारिश की चेतावनी पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल एस डी आर एफ अलर्ट

 देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आज से अग्रिम तीन दिवस तक  राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना होने का अलर्ट जारी  किया गया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली ,ओलावृष्टि,तेज हवाएं 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलने की संभावना है।


मौसम विभाग की इस चेतावनी पर कमाण्डेन्ट एस डी आर एफ नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों मे व्यवस्थापित एस डी आर एफ की सभी टीमें अलर्ट अवस्था में रखा गया है। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है। कि वे किसी भी आपात परिस्थिति केलिए पूर्णतः अलर्ट रहे व रेस्क्यू उपकरणों को भी  कार्यशील दशा में रखें। राज्य में  एस डी आर एफकी 29 टीमों का व्यवस्थापन निम्न है- देहरादून में  सहस्त्रधारा, चकराता।टिहरी में  ढालवाला (ऋषिकेश), कोटि कॉलोनी, ब्यासी (कौड़ियाला) उत्तरकाशी में उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट,जानकीचट्टी/यमुनोत्री।पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली।चमोली में गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर,श्री बद्रीनाथ। रुद्रप्रयाग में  सोनप्रयाग, अगस्तमुनि,लिनचोली, श्रीकेदारनाथ। पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़,धारचूला, अस्कोट। बागेश्वर के कपकोट। नैनीताल के नैनी झील, खैरना।अल्मोड़ा के सरियापानी।ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर। अतिवृष्टि से बाढ़, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरना,बादल फटना इत्यादि घटनाये होती रहती हैं। जिससे जान माल की हानि का भय बना रहता है। किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान जान माल की हानि के न्यूनीकरण एवं तत्काल प्रतिवादन को एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम पूर्व से ही संवेदनशील स्थानों पर व्यवस्थापित है।मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद तत्काल ही कमाण्डेन्ट  एस डी आर एफ नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य भर में  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीमों को किसी भी आपात स्तिथि में तत्काल बचाव और राहत कार्य के लिए अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही  एस डी आर एफ कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखा गया है व निर्देशित किया है कि सूचनाओं के आदान प्रदान तत्काल किया जाए जिससे किसी भी घटनास्थल पर समय से पहुँच कर रेस्क्यू कार्य सुचारू किया जाए।ल

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने