राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सपरिवार किया कन्याओं का पूजन

 देहरादून –राज्यपाल  लेफ्टिनेंट जनरल  गुरमीत सिंह(से नि) ने गुरूवार को महानवमी के अवसर पर राजभवन में कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा।


 राज्यपाल  गुरमीत सिंह ने सपरिवार पारम्परिक विधि विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भी वितरित किए। इस अवसर पर दुर्गा पूजन की बधाई देते हुए राज्यपाल ने बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा पूजन से ज्ञात होता है। महिलाओं का सम्मान और पूजन भारतीय संस्कृति का अंग है। नारी की महत्ता को बताने के लिए हमारे पर्व मार्गदर्शन का कार्य करते रहेंगे।  

                                                                      

Comments

Popular posts from this blog

लोगों को बीमा पॉलिसी का लालच देकर,ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

देश की 130 करोड़ की आबादी में मात्र 9 करोड़ लोग टेक्स देते-रविशंकर