Posts

कोसी नदी में फंसे तीन युवकों को एस डी आर एफ ने बचाया

Image
 रामनगर– प्रदेश में प्री मानसून जोरों पर है शुक्रवार को हल्द्वानी कंट्रोल रूम से एस डी आर एफ  को सूचना दी गयी कि रामनगर पम्पापुरी में कोसी नदी में कुछ युवक फस गए हैं।जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए एस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।   इस सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम एसआई  राजेश जोशी अपने फ्लड रेस्क्यू उपकरण से लैस होकर घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल पर कोसी नदी रामनगर में भयंकर नदी के उफान के बीच बने टापू में तीन लड़के फंसे थे, रेस्क्यू टीम द्वारा उफान से भरी नदी में अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए राफ्ट की सहायता से इन युवकों तक पहुँचे एवं उन्हें सुरक्षित किनारे निकाला। एस डी आर एफ के इस सराहनीय एवं साहसपूर्ण रेस्क्यू कार्य को स्थानीय जनता  द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।

एस डी आर एफ टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाल

Image
श्रीनगर – बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे कोतवाली श्रीनगर द्वारा एस डी आर एफ को अवगत कराया गया कि ख़िरसु के पास चोरखंडी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 4 लोग सवार हैं।  इस सूचना प्राप्त होते ही  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से स्थानीय पुलिस एवं लोगों द्वारा 3 घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचा दिया गया था।  जबकि एक व्यकि की मृत्यु हो गयी थी जिसका शव घटनास्थल पर ही था। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

वन अनुसंधान संस्थान में मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए चिंतन

Image
 देहरादून – वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के वन पारिस्थितिकी एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग तथा पर्यावरण सूचना प्रणाली  के सौजन्य से आज संस्थान में मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए विश्व दिवस - 2021 मनाया गया। इस अवसर पर "इको-रिस्टोरेशन एंड रिहैबिलिटेशन" शीर्षक विषय पर भारत के विभिन्न कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक वेबिनार सह ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विजेंदर पंवार, समन्वयक एनविस-एफआरआई के स्वागत भाषण से किया गया।    अरुण सिंह रावत, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) जो  वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के निदेशक भी हैं।  मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक स्तर पर 23 प्रतिशत भूमि अब उपजाऊ नहीं रही हैं। उसमें से 75 प्रतिशत भूमि को मुख्य रूप से कृषि के लिए बदल दिया गया है। भूमि के उपयोग में जो यह परिवर्तन हो रहा है वह मानव इतिहास में किसी भी समय की तुलना में सबसे तेज गति से हो रहा परिवर्तन है और इसमें पिछले 50 वर्षों में अत्य...

कोविड से रिकवर होने के बाद यदि सांस लेने में तकलीफ हो तो ना करें नजरअंदाज

Image
ऋषिकेश – कोविड से रिकवर होने के बाद यदि किसी मरीज को फिर से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। यह पोस्ट कोविड के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे में आपको शीघ्र चिकित्सक से संपर्क कर अपना उपचार शुरू कराना चाहिए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने पोस्ट कोविड मरीजों के लिए यह सलाह जारी की रोना महामारी से जूझते हुए लगभग डेढ़ साल का समय बीतने को है। लेकिन यह जानलेवा वायरस अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से ठीक हो चुके कई लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी उनमें अब फिर से कोविड के लक्षण उभर रहे हैं। इन लक्षणों में अधिकांश को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार यह लक्षण पोस्ट कोविड के हैं और ऐसे में समय रहते उपचार कराने की आवश्यकता होती है।एम्स निदेशक  प्रोफेसर रवि कांत ने इस बाबत बताया कि कोविड से ठीक को चुके कई लोगों में क्रोनिक फेटीग सिंड्रोम ( बिना श्रम किए थकावट महसूस होना ) और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत प्रमुखता से देखी जा रही है। इसके अलावा ’नाॅर्मल लंग्स कैपेसिटी’ के कारण चलने में कठिनाई होना, सीने मे...

सिम स्वैपिंग या क्लोनिंग जैसे फ्रॉड से बचने के तरीके

Image
  देहरादून – देश में बढ़ते साइबर क्राइम के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर सतर्कता अभियान चलाया जाता है इसी क्रम में चमोली पुलिस द्वारा  सिम स्वैपिंग या क्लोनिंग जैसे फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें और इन  पांच बातों कर रखे ध्यान   ।  अगर आपको किसी टेलिकॉम कंपनी से कोई कॉल आए और आपसे सिम कार्ड नंबर पूछा जाए। इस तरह की निजी और संवेदनशील जानकारी कभी साझा न करें। याद रखें कि किसी भी कंपनी का कोई भी अधिकारी निजी और गोपनीय जानकारी कभी नहीं पूछता है।  स्कैमर्स आम तौर पर 20 डिजिट वाले सिम कार्ड नंबर के बारे में पूछते हैं। अगर कोई फोन पर आपसे इस बारे में जानकारी लेना चाह रहा है, तो समझ जाइए कि यह खतरे की घंटी है।  स्कैमर्स सिम कार्ड नंबर पता करने के बाद 1 नंबर प्रेस करने को कहते हैं ताकि ऑथेंटिकेशन पूरा हो सके। इसी कॉल को वे टेलिकॉम सर्वर से कनेक्ट करके स्वैपिंग प्रोसेस पूरा करते हैं। अगर ऐसा हो, तो कभी भी 1 नंबर प्रेस न करें और इसकी शिकायत करें।  ध्यान रखें बैंक का कोई भी कर्मचारी फोन कॉल पर इस तरह की जानकारी के बारे में नहीं पूछता है।

गैंगरेप व पोक्सो एक्ट के केस में फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 देहरादून – क्लेमेंट टाउन थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 31/21 धारा 342, 376d,120 बी आईपीसी तथा 3/4 व 16/17 पोक्सो एक्ट मे अभियुक्त तेजवीर सिंह निवासी ग्राम पटवाई जिला रामपुर उत्तर प्रदेश वांछित चल रहा था। जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकानों को इधर उधर बदल रहा था अभियोग की संवेदनशीलता को देखते हुए वांछित अभियुक्त की गिरफ्ताारी केेेे लिए  थानाध्यक्ष क्लिमेंट टाउन द्वारा पुलिस टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी को जिला रामपुर व मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में दबिश देते हुए सटीक पता रस्सी सुरागरस्सी कर अभियुक्त को  14 जून 21 को जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।   

पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों मेंअधिक मिट्टी तेल की मांग

Image
 नई दिल्ली –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि उत्तराखण्ड राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना का विस्तार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल के पूर्ण नगर क्षेत्र व उससे लगे अर्द्धनगरीय क्षेत्रों तक करते हुए राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।  मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से ओएनजीसी देहरादून के  अस्पताल को अपग्रेड कर 500 बेड का करने का आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को इसकी सम्भावना देखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मासिक मांग 1185 के.एल. मिट्टी तेल के आवंटन के लिये भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया।केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव  ओमप्...