एस डी आर एफ टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाल

श्रीनगर – बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे कोतवाली श्रीनगर द्वारा एस डी आर एफ को अवगत कराया गया कि ख़िरसु के पास चोरखंडी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 4 लोग सवार हैं। 


इस सूचना प्राप्त होते ही  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से स्थानीय पुलिस एवं लोगों द्वारा 3 घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचा दिया गया था।  जबकि एक व्यकि की मृत्यु हो गयी थी जिसका शव घटनास्थल पर ही था। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के तहत माह अक्टूबर और नवंबर के विजेता

चोरी की स्कूटी के साथ दो अरोपी को पकड़ा

कावड़िये को डूबने से बचाया एसडीआरएफ ने